उल्लास से मनाया गया करवाचौथ@सोलह श्रृंगार से सजी महिलाओं ने अभिभूत किया

मसूरी
मसूरी। हिमवंत महिला समूह मसूरी के तत्वावधान में कुलड़ी स्थित होटल मिडटाउन  के सभागार में करवाचौथ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोलह श्रृंगार से सजधज कर आयी महिलाओं ने कई प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
गायिका मीना आर्य ने फिल्मी व गढवाली गीत से माहौल को खुशनुमा बना दिया। वहीं महिलाओं ने सामूहिक नृत्य कर कार्यक्रम में चांर चांद लगा दिए। इस मौके पर विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं ने सक्रियता से प्रतिभाग किया व विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गये। इस मौके पर समूह की अध्यक्ष पुष्पा पडियार ने कहा कि करवा चैथ का पर्व महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है जिसमें वह पति की दीर्घायु व स्वस्थ्य रहने की कामना के लिए निर्जला व्रत रखते है व करवा की कथा सुनने व रात को चांद देखने व चांद को अर्क देने के बाद ही व्रत तोड़ा जाता है। उन्होंने कहाकि यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण पर्व है जिसमें महिलाएं पूरे श्रृगांर करती हैं। कार्यक्रम का संचालन नेहा पडियार खरोला ने किया। इस अवसर पर करवा क्वीन समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। निर्णायक मंडल में डा सुनीता राणा, कविता भंडारी और रजनी गोदियाल थी।
इस मौके पर लीला कंडारी, लक्ष्मी उनियाल, सरिता पंवार वंदना खंडूरी, सुमन खरोला, सुनीता तेलवाल, माधुरी टम्टा, सोनम मोयाल, संध्या ऐनी, सुनीता नेगी, पुष्पा पुंडीर, चांदनी बलूनी, राधा आनंद, नीलम चैहान, निमा कांत, पूर्व सभासद शशि रावत, सुनीता पंवार, मनीषा खरोला, मंजू गोयल, भरोसी रावत, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
Spread the love