बिहारी समाज ने छठ पर्व मनाया, महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया

मसूरी

मसूरी। बिहारी महासभा ने भाजपा मसूरी मंडल के सहयोग से छठ पूजा का पर्व पूरे उत्साह व उल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर महिलाओं ने पानी में खडे होकर मां छठ की पूजा की व डूबते सूर्य को  अर्घ्य देकर छठ पर्व मनाया, आतिशबाजी  व बिहारी गानों पर जमकर लोगों ने नृत्य किया।
भाजपा मसूरी मंडल के तत्वाधान व बिहारी महासभा के सहयोग से छठ पूजा का पर्व मनाया गया जिसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि मंत्री गणेश जोशी व विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, व पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने रीबन काट कर उदघाटन किया। इस मौके पर महिलाओं ने ठंडे पानी में खडे होकर मां छठ की पूजा की व सूर्य डूबने के समय अर्क देकर पूजा समाप्त की। अर्क देने के बाद जमकर आतिशबाजी की गयी व नृत्य किए गये इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने बिहारी सभा को छठ पूजा की बधाई दी व कहा कि हमारे तीज त्योहार व मेले हमारी संस्कृति के निर्वाहक होते है। उन्होंने कहा कि देश के निर्माण में बिहारी समाज के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। यह हमारी एकता व संस्कृति का प्रतीक होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत विभिन्न धर्मो व जातियों को देश है लेकिन त्योहार सभी मिलकर मनाते हैं। हर दिन कोई न कोई त्योहार होता है। उन्होंने कहा कि छठ का त्योहार जो पहले केवल बिहार, उत्तर प्रदेश व नेपाल में मनाया जाता था वह आज पूरे देश में मनाया जा रहा है, इसी कड़ी में मसूरी में भी मनाया जा रहा है। उन्होेने मां छठ से सभी की समृद्धि की कामना की। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने भी बिहारी समाज के लोगों को छठ पर्व की बधाई दी व भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत का विशेष आभार व्यक्त किया जिनके नेतृत्व में विगत दो वर्षों से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इस मौके पर बिहार महासभा के अध्यक्ष राजकिशोर ने कहा कि दो वर्षो से यह पर्व मसूरी में मनाया जा रहा है जिसमें डूबते व उगते सूर्य की पूजा की जाती है। इस मौके पर सूर्य को अर्क देने वाली महिला रामकली देवी ने कहा कि छठ पूजा निर्जला व्रत रखा जाता है व डूबते सूर्य व उगते सूर्य को अक्र दिया जाता है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि हर साल मसूरी में छठ पर्व मनाया जाता है, इस पर्व पर घरों की सफाई की जाती है व मां छठ व सूर्य की पूजा की जाती है। सभी पर मां छठ का आशीर्वाद बना रहे यह कामना करते है। कार्यक्रम का संचालन जगजीत कुकरेजा ने किया। इस मौके पर राजकिशोर, प्रमोद, पकंज, सरदारी, कमल, संतोष, राम किशोर, शंभू अरूण सहित भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, विधायक स्वास्थ्य प्रतिनिधि रमेश खंडूरी सहित बड़ी संख्या मंे बिहारी समाज सहित लोग मौजूद रहे।

Spread the love