समूचे प्रदेश में उल्लास से मना हरेला@जनता से बुके की जगह पौधा भेंट करने का मुख्यमंत्री ने किया आग्रह

उत्तराखंड देहरादून मसूरी

मसूरी/देहरादून

समूचे प्रदेश में हरेला का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया,  देहरादून में मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सहस्त्रधारा हेलीपैड के निकट एम.डी.डी.ए सिटी पार्क में वृक्षारोपण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड का लोकपर्व हरेला सम्पन्नता, हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण का पर्व है। यह पर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर एवं परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण का कार्यक्रम केवल सरकारी कार्यक्रम तक ही सीमित न रहे। इसे जन -जन  का कार्यक्रम बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वृक्षारोपण के साथ ही उनका संरक्षण हो इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड संस्कृति और प्रकृति का केंद्र भी है। उत्तराखंड की धरती से पर्यावरण संरक्षण का संदेश विश्वभर में जाए। वृक्षारोपण एवं अनेक सामाजिक कार्यों से हम सबको अपना योगदान देना होगा । उत्तराखंड राज्य बनने के बाद यहां के धार्मिक परंपराएं, रीति रिवाज का व्यापक प्रसार हुआ है।
वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि सरकार द्वारा विकास के साथ पर्यावरण संतुलन के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उत्तराखंड का संतुलित विकास हो यह हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कुछ कार्य आत्म संतुष्टि के लिए भी होने चाहिए। प्रकृति के साथ छेड़छाड़ का परिणाम आज सबके सामने है। प्रकृति अनेक रूपों में बदला जरूर लेती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की धरती लोगों की आस्था का केंद्र है।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव  आनन्द वर्धन, प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी, अपर प्रमुख वन संरक्षक  ज्योत्सना सिथलिंग, डी.जी.के शर्मा, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष एमडीडीए रणवीर सिंह चौहान एवं वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
नगर पालिका ने एमपीजी हाॅस्टल परिसर व धोबीघाट में वृक्षारोपण किया। पहाड़ों की रानी मसूरी में नगर पालिका परिषद मसूरी के तत्वाधान में रोबुस्ट संस्था ने 1000 पौधे एमपीजी कॉलेज और धोबीघाट में लगाकर हरेला पर्व मनाया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहाकि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा रोपण जरूरी है ताकि हमारा पर्यावरण संतुलित रहे व पानी के स्रोत चलते रहें। उन्हांेने कहा कि हरेला पर्व हमें प्रकृति व पर्यावरण से जोड़ता है। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, ईओ एमएल शाह, ने पौधे लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि हरेला पर्व पर्यावरण के साथ ही हमारी सांस्कृतिक विरासत का पर्व है। उन्होंने युवाओं की भागी दारी पर कहा कि युवा अपनी संस्कृति व पर्यावरण के प्रति जागरूक हो रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान ओक व महल के एक हजार पौधे रोपे गये।  इस मौके पर पालिका के नगर अभियंता रमेश बिष्ट, सेनेटरी इंस्पेंक्टर विरेंद्र बिष्ट, किरन राणा, कीन के अशोक कुमार, हिलदारी के अरविदं शुक्ला, सभासद दर्शन रावत, प्रताप पंवार, सरिता पंवार, जसोदा शर्मा, शगुन, स्वाती, शकुंबरी, आयुष, तुषार, पियुशी, सोनू, यश, शिवेन आदि मौजूद रहे।

वहीं सदभावना संस्था ने भी कचहरी परिसर में वृक्षा रोपण किया। इस मौके पर जसबीर कौर, अरविंद सोनकर, धनेंद्र पुडीर, गोविंद, विरेंद्र राणा सहित अन्य सदस्य भी मौजूद थे। वही ं भाजपा मसूरी मंडल ने भी हरेला पर्व पर कंपनीबाग सहित विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षा रोपण कर मनाया, इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल सहित सभासद अरविंद सेमवाल व कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा महिला मोर्चा ने भी मसूरी मंडल के सभी बूथों में मंडल अध्यक्षा पुष्पा पडियार के साथ पौघा रोपण किया।

Spread the love