मसूरी
पर्यटन नगरी के न्यू मार्केट में एक सामान ढोने वाला वाहन अचानक पीछे की ओर आ गया व पास में एक ढाबे में टक्कर मार दी, जिससे दुकान को बड़ा नुकसान हो गया गनीमत यह रही कि ढाबे के बाहर खडे पर्यटकों व स्थानीय नागरिकों ने भाग कर जान बचाई वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।
पर्यटन नगरी के न्यू मार्केट में एक सामान ढोने वाला वाहन संख्या यूए 07 ओ 9154 सामान उतारने के लिए खड़ा किया गया, लेकिन जैसे ही सामान देने चालक एक दुकान में गया तो इतने मंें वाहन अपने आप पीछे की ओर तेजी से चलने लगा व समीप के एक ढाबे से टकरा गया। जिसके कारण दुकान का काउंटर, फ्रिज, तंदूर व अन्य सामान टूट कर रोड पर बिखर गया गनीमत यह रही कि उस समय दुकान पर पर पर्यटक व स्थानीय लोग भी थे लेकिन उन्होंने भाग कर जान बचायी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। अगर यह घटना सीजन की होती तो जानमाल का बड़ा नुकसान होता। सीजन के दौरान इस बाजार मंे हर समय अच्छी खासी भीड़ रहती है। घटना के बाद ढाबे वाले गजेंद्र उनियाल ने बताया कि घटना के समय वह काउंटर पर कार्य कर रहे थे कि अचानक गाडी टकरा गयी व बड़ा नुकसान कर दिया जिससे करीब दो लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि तंदूर, फ्रिज, काउंटर सहित खाने पीने का सारा सामान रोड पर बिखर गया। उन्होंने कहा कि गाडी के ब्रेक फेल नहीं हुए, किस कारण गाड़ी चली यह तो चालक की बता पायेगा। मौके पर मौजूद महिपाल सिह पंवार ने बताया कि हर रोज मार्केट में सामान देने पानी, सब्जी, व अन्य सामान की गाड़ी आती है, लेकिन आज अचानक गाड़ी बैक में गयी व दुकान में घुस गयी, लेकिन दुकानदार, ग्राहक सभी बच गये अगर भागते नहीं तो जानमाल का नुकसान हो सकता था। उन्होंने कहा कि उन्होने कहा कि सामान के वाहन यहां रोज आते है, लेकिन बताया गया कि गाड़ी का एक कर्मचारी गाड़ी में था जिसने कोई छेडछाड़ की, जिससे वाहन चल पड़ा। इस घटना मंे दुकानदार को दो लाख का नुकसान हुआ है गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गयी। उन्होने कहा कि पहाड़ी क्षेत्र में वाहन खड़ा करने पर ढलान होने के कारण वाहन को रोकने के लिए पत्थर या अन्य कोई वस्तु लगानी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
