शरदोत्सव-2026 के उद्घाटन को मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

CM Pushkar Singh Dhami मसूरी

मसूरी

शरदोत्सव-2026 के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री को निमंत्रित किया गया। मंत्री गणेश जोशी, पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि वे शरदोत्सव के उद्घाटन में प्रतिभाग करेंगे।

सोमवार सुबह मुख्यमंत्री आवास में CM पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट में भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने सी एम को  मसूरी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, विकास कार्यों और अन्य समस्या से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा देवभूमि उत्तराखंड और विशेषकर मसूरी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों के बुनियादी ढांचे जैसे सड़कों, पेयजल योजनाओं, रोजगार, युवा कल्याण और पर्यटन विकास को लेकर बेहद संवेदनशील रहते हैं।

मंत्री गणेश जोशी और नगर पालिका अध्यक्षा मीरा सकलानी द्वारा मुख्यमंत्री को शरद उत्सव 2026 का निमंत्रण दिया गया। बता दें कि मसूरी का ऐतिहासिक शरद उत्सव लंबे समय के बाद आयोजित किया जा रहा है । जिससे सभी स्थानीय नागरिकों और कलाकारों में भारी उत्साह है। मुख्यमंत्री धामी ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए आने का भरोसा दिया।

प्रतिनिधि मंडल में  सभासद कुशाल सिंह राणा, जसवीर कौर प्रदेश संस्कृति प्रकोष्ठ संयोजक राजेन्द्र रावत, अधिशासी अधिकारी श्री गौरव भसीन शामिल थे।

Spread the love