‘आप’ का शहीद स्थल में प्रदर्शन, आंदोलनकारियों का सम्मान करें सरकार

उत्तराखंड मसूरी

मसूरी

आम आदमी पार्टी ने  शहीद  स्थल में उत्तराखंड राज्य के शहीदों व राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान व न्याय दिलाने के लिये प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राज्य निर्माण में अपने प्राणों की आहूति देने वालों के परिजनों और आन्दोलनकारियों के सरकार भूल गई है,

शुक्रवार को शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने कहा कि  शहीदों और आंदोलनकारियों का बलिदान अविस्मरणीय है। उन्होंने भाजपा सरकार पर लगातार शहीदों व आंदोलनकारियों के साथ छल करने का आरोप लगाया  है। आंदोलनकारीयों को सरकारी सेवाओं में दिये जा रहे आरक्षण का जो मामला वर्ष 2011 से उत्तराखंड उच्च न्यायालय में चल रहा था, भाजपा सरकार की असंवेदनशीलता और लचर पैरवी के कारण उच्च न्यायालय ने मार्च 2018 में  निरस्त कर दिया। पिरशाली ने कहा कि उत्तराखंड सरकार को इस आदेश को निष्प्रभावी करने के लिए विधानसभा में कानून बनाना चाहिए था ,लेकिन सरकार ने ऐसा न करके आंदोलनकारियों के हक पर बड़ी चोट की है। दूसरी तरफ चोर दरवाजों से अपनों को लगातार नौकरी दी जा रही है। आंदोलनकारियों के हक के साथ जो छलावा भाजपा ने किया है, आम आदमी पार्टी उसका पुरजोर विरोध करती है।

इस मोके पर आम आदमी पार्टी के सुनील सिंह विधानसभा सचिव, सुमित दयाल संगठन मंत्री, सुधीर डोभाल मसूरी शहर कार्यकारिणी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तेहमिना खान, शबाना खान, अंकुर सैनी, हरपाल खत्री मसूरी विधानसभा अध्यक्ष यूथ संगठन,अबी कुमार,जीतू भाई आदी अनेक कार्यकर्ता शामिल थे,

Spread the love