देश भर में एयर गन सरेंडर अभियान चलाया जाएगा: अश्विनी चौबे

देश
नई दिल्ली 

केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे ने लोगों से पशु-पक्षियों का शिकार न करने की अपील करते हुए आज कहा कि देश भर में एयर गन सरेंडर अभियान चलाया जाएगा। उन्‍होंने यह भी कहा कि इस अभियान में सेवानिवृत्त वनकर्मियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, इत्‍यादि को जोड़ कर इसे तेज गति प्रदान की जाएगी।

WhatsApp Image 2021-09-23 at 16.40.29.jpeg

श्री चौबे ने अरुणाचल सरकार के एयर गन सरेंडर अभियान को पशुओं एवं पक्षियों को अवैध शिकार से बचाने और उनके संरक्षण की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए इस अभियान के लिए अरुणाचल प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री मामा नटुंग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस अभियान के परिणाम अत्‍यंत सकारात्मक रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि देश भर में यह अभियान शुरू किया जाएगा और इसके लिए राज्यों से भी अनुरोध किया जाएगा। मंत्री  ईटानगर में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे, जहां अरुणाचल प्रदेश के कुछ लोगों ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष अपने एयर गन सरेंडर किए।

Spread the love