भारत का विदेश व्यापार: जून, 2021

देश
नई दिल्ली 

जून 2021 में भारत के कुल निर्यात (वस्तुएं और सेवाएं) में 31.87 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि देखी गई, इसके 49.85 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान लगाया है।

भारत से अप्रैल-जून 2021*में कुल 49.85 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निर्यात ( वस्तुएं एवं सेवाएं) होने का अनुमान लगाया गया है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 17.17 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है। उधर, जून 2021*के दौरान कुल 52.18 बिलियन अमेरिकी डॉलर का समग्र आयात होने का अनुमान लगाया गया है,जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 73.65 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि और जून 2019 की तुलना में 1.08 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है।

    जून 2021

(बिलियन अमेरिकी डॉलर)

जून 2020

(बिलियन अमेरिकी डॉलर)

जून 2019

(बिलियन अमेरिकी डॉलर)

जून 2020 की तुलना में वृद्धि (%) जून 2019की तुलना में वृद्धि (%)
वस्तुएं निर्यात 32.50 21.91 25.03 48.34 29.85
आयात 41.87 21.11 41.03 98.31 2.05
व्यापार संतुलन -9.37 0.79 -16.00 -1281.86 41.43
सेवाएं* निर्यात 17.35 15.89 17.51 9.16 -0.94
आयात 10.31 8.94 10.59 15.38 -2.68
सेवाओं का कुल 7.04 6.96 6.92 1.18 1.73
कुल व्यापार (वस्तुएं+

सेवाएं)*

निर्यात 49.85 37.80 42.54 31.87 17.17
आयात 52.18 30.05 51.63 73.65 1.08
व्यापार संतुलन -2.34 7.75 -9.09 -130.13 74.30

 

*नोटः i) आरबीआई द्वारा जारी किया गए सेवा क्षेत्र से जुड़े नवीनतम आंकड़े मई, 2021 से संबंधित हैं। जून 2021 से संबंधित आंकड़े सिर्फ एक अनुमान है,जिसे आरबीआई की अगली प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर संशोधित किया जाएगा। ii) ब्रैकेट में उल्लिखित आंकड़े पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान विकास दर को दर्शाते हैं।

अप्रैल-जून 2021* में भारत का कुल निर्यात (वस्तुओं और सेवाओं का संयुक्त) 147.64 बिलियन अमरीकी डॉलर होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 50.24 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि और अप्रैल-जून 2019 की तुलना में 10.92 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है।  अप्रैल-जून 2021* में कुल आयात 156.58 बिलियन अमरीकी डॉलर होने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 80.75 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि और अप्रैल-जून 2019 की तुलना में (-) 3.48 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है।

    अप्रैलजून 2021

(बिलियन अमेरिकी डॉलर)

अप्रैलजून 2020

(बिलियन अमेरिकी डॉलर)

अप्रैलजून 2019

(बिलियन अमेरिकी डॉलर)

अप्रैलजून 2020 की तुलना में वृद्धि(%) अप्रैलजून 2019 की तुलना में वृद्धि(%)
वस्तुएं निर्यात 95.39 51.32 80.91 85.88 17.90
आयात 126.15 60.44 130.10 108.72 -3.04
व्यापार संतुलन -30.75 -9.12 -49.19 -237.25 37.48
सेवाएं* निर्यात 52.25 46.95 52.20 11.29 0.11
आयात 30.44 26.19 32.12 16.20 -5.24
सेवाओं का कुल 21.81 20.76 20.08 5.09 8.66
कुल सेवाएं (वस्तुएं+

सेवाएं)*

निर्यात 147.64 98.27 133.11 50.24 10.92
आयात 156.58 86.63 162.22 80.75 -3.48
व्यापार संतुलन -8.94 11.64 -29.12 -176.80 69.30

 

*नोटः i) आरबीआई द्वारा जारी किया गए सेवा क्षेत्र से जुड़े नवीनतम आंकड़े मई, 2021 से संबंधित हैं। जून 2021 से संबंधित आंकड़े सिर्फ एक अनुमान है,जिसे आरबीआई की अगली प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर संशोधित किया जाएगा। ii) ब्रैकेट में उल्लिखित आंकड़े पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान विकास दर को दर्शाते हैं।

जून, 2021 में 32.50 अरब अमेरिकी डॉलर का निर्यात हुआ,जो जून 2020 में हुए 21.91 अरब अमेरिकी डॉलर के निर्यात की तुलना में 48.34 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है। रुपये के लिहाज से, जून 2021 में 2,39,047.45 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ, वहीं दूसरी तरफ जून, 2020 में 1,65,898.85 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ था, जो 44.09 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है। जून 2019 की तुलना में, जून 2021 में निर्यात ने डॉलर के संदर्भ में 29.85 प्रतिशत और रुपये के संदर्भ में 37.55 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाया है।

प्रमुख वस्तुओं/वस्तु समूह जिन्होंने जून, 2021 की तुलना में जून, 2021 के दौरान सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है, उनमें अन्य अनाज (235.93%), पेट्रोलियम उत्पाद (115.37%), मानव निर्मित धागे / फैब्स आदि (81.72%), रत्न एवं आभूषण (80.53%), मांस, डेयरी और पोल्ट्री उत्पाद (61.81%) , सूती धागे/फैब/मेड-अप, हथकरघा उत्पाद आदि (56.88%), हस्तशिल्प, हस्तनिर्मित कालीन (55.1%), प्लास्टिक और लिनोलियम (53.8%), इंजीनियरिंग सामान (52.9%), इलेक्ट्रॉनिक सामान (45.2%), जूट उत्पाद सहित फर्श कवरिंग (44.93%), लौह अयस्क (43.82%), कालीन (39.49%), अनाज और प्रसंस्कृत वस्तुंएं (38.64%), सिरेमिक उत्पाद और कांच के बने पदार्थ (36.97%), कार्बनिक और अकार्बनिक रसायन (36.3%) समुद्री उत्पाद (33.74%), चमड़ा और चमड़ा उत्पाद (32.72%), तेल भोजन (28.16%), सभी वस्त्रों के आरएमजी (24.67%), अभ्रक, कोयला और अन्य अयस्क, प्रसंस्कृत खनिजों सहित खनिज (24.17%), कॉफी ( 12.82%), तंबाकू (9.15%), चावल (8.81%), फल और सब्जियां (8.26%) और ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स (0.02%) शामिल हैं।

जिन वस्तुओं/वस्तु समूहों ने जून 2021 की तुलना में जून 2020 के दौरान नकारात्मक वृद्धि दर्ज की है उनमें तिलहन (-32.75%), काजू (-24.45%), चाय (-18.54%) और मसाले (-11.31%) शामिल हैं।

अप्रैल-जून 2021 की अवधि के दौरान निर्यात का संचयी मूल्य 95.39 बिलियन अमेरिकी डॉलर ( 7,03,545.37 करोड़ रुपये) था, जबकि अप्रैल-जून 2020 की अवधि के दौरान 51.32बिलियन अमेरिकी डॉलर (3,89,016.27 करोड़ रुपये) था, डॉलर के संदर्भ में 85.88 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई थी (रुपये के संदर्भ में 80.85 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि)। अप्रैल-जून 2019 की तुलना में,अप्रैल-जून 2021 में निर्यात ने डॉलर के संदर्भ में 17.90 प्रतिशत और रुपये के संदर्भ में 25.01 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।

जून 2021 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न और आभूषण निर्यात 25.65 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जबकि जून 2020 में यह 18.48 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जिसमें 38.84 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई। जून 2019 की तुलना में, जून 2021 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न और आभूषण निर्यात में 33.42 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई। अप्रैल-जून 2021 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न और आभूषण निर्यात 73.24 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जबकि 2020-21 में इसी अवधि के लिए 43.91 बिलियन अमेरिकी डॉलर था,यानि 66.79 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। अप्रैल-जून 2019 की तुलना में, अप्रैल-जून 2021 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न और आभूषण निर्यात में 21.40 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।

आयात

जून 2021 में आयात 41.87  बिलियन अमेरिकी डॉलर (3,08,002.48 करोड़ रुपये) था, जिसमें डॉलर के संदर्भ में 98.31 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और रुपये के संदर्भ में 92.63 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इसमें तुलनात्मक अध्ययन करें तो जून 2020 में आयात 21.11 बिलियन अमेरिकी डॉलर (1,59,892.42 करोड़ रुपये) का रहा था। जून 2021 में आयात ने डॉलर के संदर्भ में 2.05 प्रतिशत और जून 2019 की तुलना में रुपये के संदर्भ में  8.10 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है। अप्रैल-जून 2021 की अवधि के लिए आयात का संचयी मूल्य 126.15 बिलियन (9,30,961.10 करोड़ रुपये), अप्रैल-जून 2020 की अवधि के दौरान 60.44 बिलियन डॉलर (4,58,395.18  करोड़ रुपये) के मुकाबले, डॉलर के संदर्भ में 108.72 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि और रुपये के संदर्भ में 103.09  प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है। अप्रैल-जून 2021 में आयात ने डॉलर के संदर्भ में (-) 3.04  प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि दर्ज की है और अप्रैल-जून 2019 की तुलना में रुपये के संदर्भ में 2.88 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है।

पिछले वर्ष के जून महीने की तुलना में जून 2021 में नकारात्मक वृद्धि दर्शाने वाले आयात की प्रमुख वस्तुओं के समूह में शामिल हैं:-

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001O4IP.png

कच्चे तेल और गैर-तेल का आयात:

जून 2021 में तेल आयात 10.68 बिलियन अमरीकी डॉलर (78,532.41 करोड़ रुपये) था, जो जून 2020 में 4.93 बिलियन अमरीकी डॉलर (37,341.70 करोड़ रुपये) की तुलना में डॉलर के संदर्भ में 116.51 प्रतिशत (रुपये के संदर्भ में 110.31 प्रतिशत अधिक) अधिक था। 2019 की तुलना में जून 2021 में तेल आयात डॉलर के संदर्भ में 4.72 प्रतिशत कम और रुपये के संदर्भ में 0.93 प्रतिशत अधिक था। अप्रैल-जून 2021 में तेल आयात 31.00 बिलियन अमरीकी डालर (2,28,756.45 करोड़ रुपये) था, जो 13.08 बिलियन अमरीकी डालर (99,259.42 करोड़ रुपये) की तुलना में डॉलर के संदर्भ में 137.02 प्रतिशत (रुपये के संदर्भ में 130.46 प्रतिशत अधिक) अधिक था। अप्रैल-जून 2019 की तुलना में अप्रैल-जून 2021 में तेल आयात डॉलर के लिहाज से 12.33 फीसदी और रुपये के लिहाज से 6.99 फीसदी कम था।

इस संबंध में यह उल्लेख किया गया है कि विश्व बैंक से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जून 2020 की तुलना में मई 2021में वैश्विक ब्रेंट मूल्य ($/bbl) 83.00 प्रतिशत अधिक हो गया है।

जून 2021 में गैर-तेल आयात का अनुमान 31.20 बिलियन अमेरिकी डॉलर (2,29,470.07 करोड़ रुपये) था, जो डॉलर के संदर्भ में 92.77 प्रतिशत अधिक (रुपये के संदर्भ में 87.24 प्रतिशत अधिक) था, जबकि जून 2020 की तुलना में 16.18 बिलियन अमरीकी डालर (1,22,550.72 करोड़ रुपये) अधिक था। जून 2019 की तुलना में, जून 2021 में गैर-तेल आयात डॉलर के संदर्भ में 4.59 प्रतिशत और रुपये के संदर्भ में 10.79 प्रतिशत अधिक था।अप्रैल-जून 2021 में गैर-तेल आयात 95.14 बिलियन अमेरिकी डालर (7,02,204.65 करोड़ रुपये) था, जो अप्रैल-जून 2020 के 47.36 बिलियन अमरीकी डालर (3,59,135.76 करोड़ रुपये) तुलना में,डॉलर के संदर्भ में 100.90 प्रतिशत अधिक था। अप्रैल-जून 2019 की तुलना में, अप्रैल-जून 2021 में गैर-तेल आयात डॉलर के संदर्भ में 0.43 प्रतिशत और रुपये के संदर्भ में 6.56 प्रतिशत अधिक था।

जून 2021 में गैर-तेल और गैर-सोने का आयात 30.23 बिलियन अमरीकी डालर था, जिसमें जून 2020 में 15.57 बिलियन अमरीकी डालर के गैर-तेल और गैर-सोने के आयात की तुलना में 94.07 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई। जून 2021 में गैर-तेल और गैर-सोने के आयात में जून 2019 की तुलना में 11.41 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई। अप्रैल-जून 2021 में गैर-तेल और गैर-सोने का आयात 87.26 बिलियन अमरीकी डालर था, जिसमें अप्रैल-जून 2020 में 46.67 बिलियन अमरीकी डालर के गैर-तेल और गैर-सोने के आयात की तुलना में 86.96 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई। अप्रैल-जून 2021 में गैर-तेल और गैर-सोने के आयात में अप्रैल-जून 2019 की तुलना में 4.76 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।

II.सेवा क्षेत्र में व्यापार

निर्यात (प्राप्तियां)

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा 1 जुलाई, 2021 को जारी नवीनतम प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मई, 2021 में निर्यात 17.36 अरब अमेरिकी डॉलर (1,27,170.75 करोड़ रुपये) का हुआ,जो मई, 2020 की तुलना में डॉलर के लिहाज से 10.71 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है। जून 2021* में सेवाओं के निर्यात में 17.35 अरब अमेरिकी डॉलर का अनुमान लगाया गया है।

आयात (भुगतान)

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा 1 जुलाई, 2021को जारी की गई नवीनतम प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मई, 2021 में आयात 10.23 अरब अमेरिकी डॉलर (74,974.84 करोड़ रुपये) का हुआ,जो अप्रैल 2020 की तुलना में डॉलर के लिहाज से 14.78  प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि को दर्शाता है। जून 2021* में सेवाओं का आयात 10.31 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान लगाया गया है।

III. व्यापार संतुलन

वस्तुएं: जून, 2021 में व्यापार संतुलन (-) 9.37 अरब अमेरिकी डॉलर रहने का अनुमान लगाया गया है, जबकि जून 2020 में यह व्यापार घाटा 0.79 अरब अमेरिकी डॉलर का हुआ था, जिसमें (-) 1281.86 प्रतिशत की गिरावट गर्ज की गई है। जून 2019 (यूएसडी (-) 16.00 बिलियन) की तुलना में, जून 2021 में व्यापार संतुलन ने 41.43 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि प्रदर्शित की।

· सेवाएं: आरबीआई द्वारा 1 जुलाई, 2021को जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जून, 2021 के दौरान सेवाओं में व्यापार संतुलन (अर्थात शुद्ध सेवा निर्यात) (-) 2.34 अरब अमेरिकी डॉलर है। जून 2021* में व्यापार संतुलन 7.04 अरब अमेरिकी डॉलर रहने का अनुमान लगाया गया है। जिसमें जून 2020 (6.96 बिलियन अमरीकी डालर) की तुलना में 1.18 प्रतिशत की वृद्धि हुई और जून 2019 (6.92 बिलियन अमरीकी डालर) की तुलना में 1.73 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

समग्र व्यापार संतुलन: वस्तुओं एवं सेवाओं दोनों का संयुक्त रूप से मूल्यांकन करने पर जून 2021* में कुल मिलाकर 2.34 अरब अमेरिकी डॉलर का समग्र व्यापार घाटा होने का अनुमान लगाया गया है, जबकि अप्रैल-जून 2020 में ये व्यापार घाटा(-) 9.09 B अरब अमेरिकी डॉलर के स्तर पर था और इसमें  (-) 130.13 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। जून 2021 में व्यापार संतुलन ने 74.30 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि प्रदर्शित की गई।

*नोट: आरबीआई द्वारा जारी किया गया सेवा क्षेत्र से जुड़ा नवीनतम आंकड़ा मई 2021 से संबंधित है। जून2021 से संबंधित आंकड़े सिर्फ एक आकलन हैंजिसमें आरबीआई की अगली प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर संशोधन किया जाएगा।

वस्तुओं का व्यापार

 

निर्यात एवं आयात: (बिलियन अमेरिकी डॉलर में)
(अनंतिम)
  जून अप्रैलजून
निर्यात (पुन: निर्यात सहित)    
2019-20 1,73,790.79 5,62,813.36
2020-21 1,65,898.85 3,89,016.27
2021-22 2,39,047.45 7,03,545.37
प्रतिशत वृद्धि2021-22/ 2020-21 44.09 80.85
प्रतिशत वृद्धि2021-22/ 2019-20 37.55 25.01
आयात    
2019-20 2,84,925.13 9,04,933.07
2020-21 1,59,892.42 4,58,395.18
2021-22 3,08,002.48 9,30,961.10
प्रतिशत वृद्धि2021-22/ 2020-21 92.63 103.09
प्रतिशत वृद्धि2021-22/ 2019-20 8.10 2.88
व्यापार संतुलन    
2019-20 -1,11,134.34 -3,42,119.71
2020-21 6,006.43 -69,378.91
2021-22 -68,955.03 -2,27,415.73

 

सेवा क्षेत्र का व्यापार

निर्यात एवं आयात (सेवाएं) : (बिलियन अमेरिकी डॉलरमें)  
(अनंतिम) May 2021 अप्रैल-May 2021
निर्यात (पुन: निर्यात सहित) 17.36 34.90
आयात (भुगतान) 10.23 20.13
व्यापार संतुलन 7.12 14.78
     
निर्यात एवं आयात (सेवाएं): (करोड़ रुपये में)  
(अनंतिम) May 2021 अप्रैल-May 2021
निर्यात (प्राप्तियां) 1,27,170.75 2,57,847.12
आयात (भुगतान) 74,974.84 1,48,672.53
व्यापार संतुलन 52,195.91 1,09,174.59
स्रोत: आरबीआई की 1 जुलाई2021को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार
Spread the love