मसूरी में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष मे आए सिफन कोर्ट से बेघर हुए परिवार

उत्तराखंड देहरादून मसूरी

मसूरी
लाइब्रेरी सिफन कोर्ट से बेघर हुए 84 परिवार के मजदूरों ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया है। बेघर लोगों ने कांग्रेस प्रत्याषी गोदावरी थापली में आस्था जतायी है। बताते चले कि गत साल से सिफनकोर्ट को रोपवे के लिए खाली कराया गया था। जिसमें 84 परिवारों को बेदखल किया गया। प्रषासन और विधायक गणेष जोषी की और से विस्थापित किए जाने का आष्वासन दिया गया था। यहां तक कि सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी आचार संहिता से पहले बेघर मजदूरों को विस्थापित करने का आष्वासन दिया, लेकिन इस दिषा में बात आगे नही बढ़ी तो मजदूरों की बैचेनी बढ़ना भी स्वाभाविक ही था। पूर्व में भी इन बेघर लोगों के लिए महज घोशणा ही की गईं। घरातल पर कुछ भी नही हुआ। आज तमाम बेघर लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा हैं। सिफनकोर्ट आवासहीन समिति के महामंत्री संजय टम्टा ने षहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, पालिका सभासद दर्षन सिंह रावत, पूर्व सभासद केदार सिंह चैहान, सुषील कुमार अग्रवाल , मेघ सिंह कंडारी, महेषचंद्र के सम्मुख कांग्रेस प्रत्याषी गोदावरी थापली को अपना समर्थन देने का वादा किया है। समिति के महामंत्री टम्टा ने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में अंतर है। भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है। मजदूर, किसान विरोधी है। सिफनकोर्ट के बेघर लोगों ने कांग्रेस में आस्था जतायी है। और मसूरी में कांग्रेस प्रत्याषी गोदावरी थापली को भारी मतों से जीतने का वादा किया है। वही भवन निर्माण संघ से जुड़े सैकड़ों लोग भी कांग्रेस में षामिल होने जा रहे है। इस बात की जानकारी भवन निर्माण मजदूर संगठन से जुडे रमेष कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि पिक्वर के पैलेस के समीप स्थित श्रीराधाकृष्ण मंदिर में कांग्रेस प्रत्याषी के समर्थन में एक बैठक की जाएगी। जिसमें भारी संख्या में भवन निर्माण मजदूर कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण करेंगे।
उधर दूसरी और नगर में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर अपने प्रत्याषी के पक्ष में जन संपर्क कर वोट मांगें।

Spread the love