राजेन्द्र नगर में 45 दिनों में बनेगा नलकूप, मिलेगा 17000 क्षेत्रवासियों को लाभ-जोशी

देहरादून

राजेन्द्र नगर में 144 लाख की लागत से बनने वाले नलकूप का शिलान्यास
देहरादून

औद्योगिक विकास एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने राजेन्द्र नगर के गली नं.-10 में तकरीबन 17,000 क्षेत्रवासियों की पेयजल समस्या के समाधान के लिए 144 लाख रुपए की लागत से नलकूप का शिलान्यास किया गया।
कैबिनेट मंत्री जोशी  ने कहा कि स्वच्छ पेयजल हमारी मूलभूत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि  सड़क, नाली जैसी सुविधाओं के बिना रह सकते हैं,लेकिन पीने का पानी बुनियादी आवश्यकता में शुमार है। तब से आज तक जनसंख्या बढ़ जाने के कारण एक और नलकूप की आवश्यता पड़ रही थी, इसलिए यहां नलकूप स्थापित किए जाने का काम प्रारम्भ किया गया है।  उन्होंने कहा कि  144.22 लाख की लागत से इस नलकूप को 250 मीटर गहराई तक बोर किया जाएगा। लगभग 1000 से 1500 एलपीएम पानी यहां से निकलने की उम्मीद की जा रही है। और बताया गया है कि यह काम आगामी 45 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मसूरी क्षेत्र में 700 करोड़ की लागत से टनल निर्माण, 144 करोड़ की लागत से मसूरी के लिए यमुना नदी से पेयजल योजना, 400 करोड़ की लागत से मसूरी-देहरादून रोपवे का निमार्ण किया जा रहा है,  90 करोड़ की लागत से सैन्यधाम का निर्माण किया जा रहा है, राजपुर में 06 करोड़ की लागत से बन कर लगभग तैयार हो चुका श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क क्षेत्र के विकास का विवरण स्वयं दे रहे हैं।
इस अवसर पर भाजपा श्रीदेव सुमन मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, महामंत्री सुरेन्द्र राणा, पार्षद भूपेन्द्र कठैत, अधिशासी अभियंता, मोनिका वर्मा, संदीप बिट्टू, अरूणा शर्मा, प्रेम भाटिया,भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अरूणा शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Spread the love