उत्तराखंड में कोरोना से दो की मौत, एक्टिव केस हजार से नीचे, 205 हुए स्वस्थ

उत्तराखंड देहरादून

देहरादून
प्रदेश में पिछले कई दिनों बाद बीते चैबीस घंटे में दो कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा। सक्रिय मामले एक हजार से नीचे आ गए है। अब 932 एक्टिव केस रह गए है। आज 205 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। जबकि 51 संक्रमित पाए गए।
बता दे कि बीते दिनों कोरोना से मरने वालों को ग्राफ शून्य हो गया था। मगर बीते 24 घंटे में दो लोगों ने दम तोड़ा है। सुकून वाली बात यह है कि अब पूरे प्रदेश में एक्टिव केस 932 रह गए है। रिकवरी रेट 96 फीसदी के पास पहुंच गया है। मृत्यु दर 2 फीसद से अधिक है। सोमवार को मात्र 24 हजार 361 लोगों को वैक्सीन लगायी गयी। राज्यभर मे आतिथि तक 39 लाख 27 हजार 757 लोगों को सिंगल डोज दी जा चुकी है। 9 लाख 99 हजार 959 लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी है। 18 से 44 आयु वर्ग में 16 लाख 48 हजार 283 लोगों को एक बार की ख्ुाराक दी जा चुकी है। और 40 हजार लोगों को दोनो खुराक दी जा चुकी है।

Spread the love