भाजपा मसूरी मंडल ने लंढ़ौर में जरूरतमंदों को 300 किट राशन किट बांटी

मसूरी राजनीति

मसूरी

भाजपा मसूरी मंडल ने लंढौर पार्किग में करीब तीन सौ जरूरतमंदों को राशन किट वितरित की। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताआंे ने कोरोना काल में जनता की सेवा में पूरी तन्मयता के साथ कार्य किया।
लंढौर पार्किंग में भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने तीन सौ से अधिक जरूरतमंदों को राशन वितरित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोरोना काल में केवल भाजपा के कार्यकर्ता ही विभिन्न क्षेत्रों में सेवा करते रहे जबकि अन्य दलों के कार्यकर्ता कही नजर नही आये। उन्होंने कहा कि यह राशन भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के दिश निर्देश व मंत्री गणेश जोशी के सहयोग से वितरित किया गया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, मंडल महामंत्री कुशाल राणा, पालिका सभासद अरविंद सेमवाल, महिला मोर्चा महामंत्री सपना शर्मा, अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष मनोज रेंगवाल, युवा मोर्चा महामंत्री अभिलाष, अनिल सिंह, नरेंद्र पडियार, राकेश कुमार सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Spread the love