मसूरी। शहर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के उद्यान, वन व अन्य विभागों में हो रहे घोटालों के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला दहन करने शहीद भगत सिह चैक पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला लेकर एकत्र हुए लेकिन पुलिस ने पुतला छीन लिया व वाहन में रख कर रवाना हो गये।
इस मौके पर शहर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किया व नारेबाजी की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि यह बड़ा दुर्भाग्य है कि लोकतंत्र में जो विरोध का अधिकार है उससे भी भाजपा की सरकार उससे भी वंचित कर रही है। जब कांग्रेस ने सरकारी विभागों, वन विभाग, उद्यान विभाग में घोटाले हो रहे हैं जिसपर हाईकोई ने भी संज्ञान लिया सीबीआई जांच गठित की लेकिन विपक्ष जब इस मामले को जनता के बीच ले जाने का प्रयास कर रही है तो सरकार की पुलिस ने पुतला छीन लिया। आने वाले समय में जनता इसका जबाव देगी। जबकि कांग्रेस के नेताओं पर कभी ईडी व कभी सीबीआई की जांच करवाती है और जब उनके घोटाले खोलने का समय आता है तब भाजपा सरकार पुलिस प्रशासन के माध्यम से विरोध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करवाती है। उन्हांेने कहा कि जनता भाजपा की घृणित राजनीति को समझ चुकी है इसका उत्तर जनता उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटें कांग्रेस के पक्ष में जिताकर देगी। इस मौके पर छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद ने कहा कि पुलिस द्वारा पुतला छीनने की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में तानाशाही व छदम राष्ट्रवाद कर रही है। उन्होंने कहा कि धर्म की आंड में राजनीति की जा रही है। युवा बेरोजगार है, व उनका रोजगार छीन रही है इसका उत्तर जनता लोक सभा चुनावों में देगी। इस मौके पर मेघ सिंह कंडारी, गौरव गुप्ता, सोनी खरोला, राम प्रसाद कवि, चांद खान, रमेश राव आदि मौजूद रहे।
