बढ़ती मंहगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यक्रताओ ने प्रदर्शन किया

मसूरी राजनीति

बढ़ती मंहगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने  केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर किंक्रेग पर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कहा कि देश में पेट्रोल व डीजल के दाम लगातार बढ़ कर सौ के पार हो गये है, वहीं खाद्य सामग्री की कीमतों में भी लगातार वृद्धि होने से कोरोना महामारी में  आम आदमी आर्थिक तंगी से जूझ रहा है अपने परिवार को पालना भी कठिन होता जा रहा है,  लोगों में लगातार आक्रोश बढ रहा है।

किंक्रेग पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन करते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा का अर्थ बहुत छोटी पार्टी है जो जनता के वोट पर जीतकर सत्ता में तो आ जाती है लेकिन उसके बाद जनहित में कोई कार्य नहीं करती। जिसके कारण आज इस महामारी में आम आदमी पहले ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा है वहीं खाद्य सामग्री के दाम बढने से और अधिक परेशान हो गया है। कहा कि जो सरकार जनता के हित की बात नही करती उसे सत्ता  में रहने का कोई अधिकार नही है , जनता आगामी चुनावों में सबक सिखाने का तैयार बैठी है।

उन्होंने कहा कि जैसे ही चुनाव  होते है मंहगाई नियंत्रण में हो जाती है और चुनाव खत्म होते ही  महंगाई बढा दी जाती है ,  कोरोना काल में  मंहगाई जले पर नमक छिड़कने का काम  कर रही है। पूर्व विधायक जोत सिह गुनसोला ने कहा कि मंहगाई के विरोध में देश व प्रदेश व्यापी आंदोलन चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तेल के साथ खाद्य सामग्री के दामों में भी लगातार बढ रही है जिससे आम आदमी की थाली से जरूरी चींजें गायब होती जा रही हैं और कांग्रेस का यह आंदोलन जन मानस को आंदोलित करेगा व सरकार को मजबूर होकर मंहगाई पर रोक लगानी होगी। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि भाजपा सरकार ने सात सालों में महगाई चरम पर पहुंच गई है जब कांग्रेस की सरकार थी तब भाजपा सड़कों पर उतरती थी, खुद प्रधानमंत्री मोदी तब सड़कों पर चिल्लाते थे लगातार बढ़ती मंहगाई से आम आदमी की कमर तोड़ दी है जबकि लोग पहले ही कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है। सरकार की सारी व्यवस्था चरमरा गई है जनता इसका सबक आने वाले समय में सिखायेगी। इस मौके पर राम प्रसाद कवि, विनोद सेमवाल, अमित कैंतुरा, भरोसी रावत, जसबीर कौर संतोष बौथियाल, केदार चैहान सहित  बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं दूसरी ओर ओम फीलिंग स्टेशन पर मसूरी विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष वसीम खान के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंहगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर मसूरी विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष वसीम खान ने कहा कि केद्र व राज्य सरकार आम जनता के हितों के विपरीत कार्य कर रही है व लगाता मंहगाई बढ़ने से आम आदमी जो इस कोरोना संक्रमण में बेरोजगार बैठा है उस पर मंहगाई का बोझ डाल रही है। पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ रहे है और अब तो सब्जी से लेकर खाद्य सामग्री के दामों में भी भारी बढोत्तरी होने से जनता महगाई की मार झेल रही है। लेकिन प्रदेश व केंद्र सरकार सोयी हुई है। जिससे आम जनता में केंद्र व भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ रहा है व आने वाले समय में जनता भाजपा के करारा जबाव देगी। इस मौके पर कामिल अली, विरेंद्र थापा, अरूण, महिपाल पंवार,सोनू अजीज, आशीष भटट सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूुद रहे। इस मौके पर उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Spread the love