युवती से दुराचार के आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ कांग्रेसियों ने सरकार का पुतला दहन किया

मसूरी राजनीति

मसूरी

शहर कांग्रेस ने प्रदेश के मुख्यमंत्री की विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष के एक युवती से दुराचार करने, भू कानून लागू न करने सहित प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ शहीद भगत सिंह चैक पर प्रदर्शन किया व प्रदेश भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।

शहर कांग्रेस के कार्यकर्ता शहीद भगत सिंह चैक पर एकत्र हुए व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी के बीच सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मेघ सिंह कंडारी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा चंपावत के भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल रावत ने नाबालिक युवती के साथ बालत्कार किया इससे अधिक शर्म की बात और क्या हो सकती है कि मुख्यमंत्री की विधानसभा क्षेत्र में बालात्कार हो रहा है जब कि भाजपा बेटियों को बचाने की बात करती है। उन्होंने कहाकि भाजपा की उत्तराखंड सरकार में नेशनल का्रइम रिपोर्ट के अनुसार 907 बेटियांेे व मां बहनों के साथ बालात्कार हुए है वहीं 778 बेटियां यहां से गुम हुई है, इसमें भाजपा सरकार का दायित्व है कि उनके नेतृत्व में बालात्कारियों, दलालों को संरक्षण दे रही है ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री को स्तीफा देना चाहिए व सरकार को बर्खास्त करना चाहिए वहीं बालात्कारी को फांसी की सजा होनी चाहिए। इस मौके पर छावनी के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद ने कहा कि प्रदेश में जिस तरह भाजपा में महिलाएं सुरक्षित नहीं है वहीं सरकार को प्रदेश की जनता से कोई सरोकार नहीं रहा है। चंपावत के भाजपा मंडल अध्यक्ष को फांसी दी जानी चाहिए। एक ओर सरकार बेटी बचाओ बेटी बचाओ की बात करती है वहीं दूसरी ओर महिलाओं व नाबालिगों से बालात्कार किया जा रहा है प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं है। वहीं प्रदेश सरकार भू कानून लागू नहीं कर रही है। जिससे सरकार की मंशा का पता चलता है कि प्रदेश की जनता के हकों को दरकिनार किया जा रहा है। इस मौके पर शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष महिमानंद, महासचिव राजीव अग्रवाल, रफीक अहमद, दानिश, रमेश राव, सोहन खरोला, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रिंस पवार, पूर्व सभासद सुशील अग्रवाल, उपाध्यक्ष हेमंत ग्रोवर, गौरव अग्रवाल, नवीन शाह, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love