मसूरी में राष्ट्रपिता गांधी और भूतपूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया

मसूरी

मसूरी। गांधी एंव शास्त्री जयंती पर गांधी chowk में सार्वजनिक ध्वजारोहण प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी ने किया। इस मौके पर उन्होंने गांधी व शास्त्री को श्रद्धांजलि देते हुए देश की आजादी के लिए किए गये कार्योे को याद किया।
गांधी चैक पर नगर पालिका परिषद की ओर से गांधी व शास्त्री जयंती पर सार्वजनिक ध्वजारोहण मसूरी के विधायक व प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने अहिंसा के बल पर अंग्रेजोे को भारत छोड़ने पर मजबूर किया व जिन्होंने ग्रामीण स्वराज की बात की। उन्होंने कहा कि देश के विकास में 46 प्रतिशत का योगदान ग्रामीण आबादी का है। उन्होने कहा कि उत्तराखंड की परंपरागत खेती मिलेटस श्रीअन्न को प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने बढावा दिया व अंतराष्टीय पहचान दिलायी, यूएनओ में मोदी ने प्रस्ताव रखा व 72 देशों ने समर्थन किया। वहीं मार्च में बैठक हुई जिसमें 140 देशों ने भाग लिया। हमारा श्री अन्न सबसे अच्छा पाया गया और यह गरीब की थाली से बड़े लोगों की थाली का अंग बन गया। उन्हांेने कहा कि गांधी जंयती पर प्रधानमंत्री के आहवान पर पूरे देश में एक अक्टूबर को स्वच्छता अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी को पर्यावरण मित्र का नाम भी मोदी ने दिया। इस मौके पर उन्हेांेने शास्त्री को याद किया व कहा कि उन्होंने गरीब परिवार में जन्म लिया व देश के प्रधानमंत्री तक पहुंचे उन्होने जय जवान जय किसान का नारा देकर देश को खाद्यान में आत्म निर्भर बनाने का प्रयास किया वहीं 1965 की लड़ाई में पाकिस्तान के दांत खटटे किए। इस मौके पर उन्होंने उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों को भी याद किया जिन्होंने दो अक्टूबर को रामपुर तिराहे पर शहादत दी। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्ष व पालिका सभासद जसबीर कौर ने कहा कि गांधी ने जिस तरह अंहिसा के बल पर देश से अंग्रेजो को भगाया इसी तरह देश में समानता लाने के लिए भेदभाव समाप्त करना चाहिए व स्वच्छता के प्रति जागरूक होना चाहिए। वहीं शास्त्री ने देश को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया इस लिए अन्न का सम्मान करना चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि देश के जवान जो सीमाओं पर हमारी रक्षा कर रहे हैं उनका सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम को पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मधु थापा ने गांधी जी का प्रिय भजन वैष्णव जन गाया। कार्यक्रम का संचालन निमेष डंगवाल ने किया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, ओपी उनियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुर्माइं, कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, कुशाल सिंह राणा, आम आदमी पार्टी के प्रकाश राणा, सुदेश सैनी, दीपेंद्र भंडारी, पालिका सभासद दर्शन रावत, प्रताप पंवार, एटक अध्यक्ष आरपी बडोनी, दीपेद्र भंडारी, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार, अनीता सक्सेना, भरोसी रावत, मेघ सिंह कंडारी, स्वास्थ्य अधिकारी डा. आाभास सिंह, विरेंद्र बिष्ट सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
गाधी जयंती पर कांग्रेस भवन में पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने ध्वज फहराया व गांधी तथा शास्त्री को याद किया। इस मौके पर शहर कांगे्रस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने सत्य व अंहिसा के पुजारी गांधी व पूर्व प्रधानमत्रंी लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धाजलि देते हुए युवाओं का आहवान किया कि वे इनके जीवन से प्रेरणा ले वहीं उन्होने इस मौके पर उत्तराखंड आंदोलन के दौरान रामपुर तिराह कांड के शहीदों को भी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शहर कांग्रेस की ओर से उप जिला चिकित्सालय में रोगियों को फल वितरित किए गये। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, राम प्रसाद कवि, मेघ सिंह कंडारी, महिमानंद, राजीव अग्रवाल, गौरव गुप्ता, सोनी खरोला, रमेश राव सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love