स्वस्थ एवं सुरक्षित पर्यावरण के बिना समाज की कल्पना भी अधूरी

मसूरी शिक्षा

मसूरी

झड़ी पानी स्थित उत्तर रेलवे के प्रतिष्ठित ओक ग्रोव स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस को स्कूल  बच्चों ने एक.एक पौधा लगाकर  मनाया । स्कूल के बच्चों ने पोस्टर, निबंध एवं कविताओ के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया
स्कूल के प्रधानाचार्य अभिषेक केसरवानी ने कहा कि हम सभी को मिलकर अपने पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए और कहा कि  स्वस्थ एवं सुरक्षित पर्यावरण के बिना समाज की कल्पना भी अधूरी है। हर साल लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस मनाए जाने से पहले हर साल के लिए एक थीम का चयन किया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस 2021 की थीम पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली यानी इकोसिस्टम रीस्टोरेशन का है । जीवन में कई चीजों का महत्व है, जिसमें हमारा पर्यावरण अहम् है। उन्होंने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम अपने पर्यावरण की रक्षा करें, लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि इंसान ही सबसे ज्यादा पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। पेड़ों की कटाई से लेकर घने जंगलों को सपाट बनाने जैसे कई काम इंसानों ने ही किए हैं। हर साल काफी बड़ी संख्या में पेड़ काटे जाते हैं जो कि पूरी तरह गलत है। ऐसे में विश्व पर्यावरण दिवस हमें इन सब चीजों के दुष्प्रभाव के बारे में बताने और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का काम करता है।

Spread the love