उल्लास के साथ मनाया गया पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता का जन्म दिन टाउन हाल में मसूरी कंप्यूटर इंस्टीटृयूट ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया

मसूरी

मसूरी। मसूरी कंप्यूटर इंस्टीटयूट समेत नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता का जन्म दिन धूमधाम से मनाया। दिनभर लोग पालिकाध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामना देते रहे है। सुबह बार्लोगंज में एक सामूहिक कार्यक्रम किया गया। जिसमें उनके दीर्घायु और राजनीतिक जीवन की सफलता की कामना की गई। वही मसूरी में बहुद्देशीय टाउन हाउ में मसूरी कंप्यूटर इंस्टीट्यूट द्वारा उनके जन्मदिन पर करीब तीन घंटे का सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद केक काटकर जश्न मनाया गया। मसूरी कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के संचालक अनित कुमार ने पालिकाध्यक्ष के सम्मान में कहा कि जिस मुकाम में आज इंस्टीट्यूट है। उसमें पालिकाध्यक्ष गुप्ता की भूमिका सबसे सबसे अहम है। इंस्टीट्यूट में कंप्यूटर का प्रशिक्षण ले रहे 700 छात्र-छात्राओं में अधिकांश गरीब परिवारों से है। जिनकी फीस पालिकाध्यक्ष गुप्ता देते हैं। छा़त्रों द्वारा इस अवसर पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस मौके पर बच्चों ने गढवाली, कुमाउंनी पंजाबी, हिमाचली आदि गीतों व नृत्यों की मन मोहक प्रस्तुति दी।
पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि वे शहर हित के अनेक कार्य कर रहे हैं व आगे भी करते रहेंगे। इस मौके पर पालिका के आधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी, पालिका सभासद दर्शन सिंह रावत, प्रताप सिंह पंवार, जसोदा शर्मा सरिता कोहली, नगर अभियंता वेद प्रकाश बधानी, व्यापार संघ के महामंत्री जगजीत कुकरेजा, जय कुमार गुप्ता, एमपीजी कालेज के प्राचार्य अनिल चैहान, शूरवीर भंडारी, अनमोल जैन, यश गुप्ता, हरीश टम्टा, धनपाल रावत, भगवान सिंह चैहान, धनपाल रावत, जगवीर सिंह भंडारी, प्रेम सिंह रावत, गोविदं सिंह कंडारी, देवेंद्र रावत, सुशील कुमार, संदीप अग्रवाल, पवन नैथानी, पालिका के कार्यालय अधीक्षक महावीर सिंह राणा समेत पालिका कर्मचारी और अधिकारी आदि मौजूद थे।

Spread the love