महिलाओं ने पालिकाध्यक्ष अनुज को बांधे रक्षा सूत्र,भाजपा महिला मोर्चा ने पुलिस कर्मियों को बांधी राखियां

मसूरी

मसूरी
पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता को महिलाओं ने राखी पहना कर दीर्घायु और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य कामना की। वही दूसरी ओर भाजपा महिला मोर्चा ने पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बाँधे।
गुरुवार दोपहर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता को राखी पहनाने बड़ी संख्या में महिलाएं उनके कार्यालय और आवास पर पहुंची। महिलाओं ने पारम्परिक रूप से आरती, चंदन का टीका लगाकर रक्षा सूत्र बाँधे। इस मौके पर आम आदमी पार्टी की नेत्री सुदेश सैनी के अलावा प्रोमिला पंवार नेगी, रेखा रावत, सरिता, अंजुम, रानी, सविता, रश्मि नौडियाल, खुशी आदि शामिल थी। वही दूसरी भाजपा महिला मोर्चा ने पुलिस कर्मियों को राखी बांधी।

महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, जिला मंत्री अनीता पुंडीर, पुष्पा पुंडीर, चंद्रकला सायना, निर्मला नयाल आदि शामिल थे।

Spread the love