मसूरी में उल्लास से मना स्वाधीनता दिवस, कोरोना काल में उत्कृष्ट काम करने वालों को किया गया सम्मानित, महिलाओं को राष्ट्रीय पर्व पर मंच पर दें उचित स्थान- जोशी

उत्तराखंड मसूरी

मसूरी
पहाड़ों की रानी मसूरी में स्वतंत्रा दिवस बड़े उत्साह के मनाया गया। सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कार्यालयों में विभागाध्यक्षों ने तिरंगा फहराया। वही गांधी चैक में आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि काबीना मंत्री और मसूरी विधायक गणेश जोशी ने तिरंगा फहराया। सार्वजनिक कार्यक्रम में कोरोना काल में विशिष्ट सेवाएं प्रदान करने वालों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान से नवाजा गया।
स्वाधीनता दिवस की 74वीं वर्षगांठ के अवसर पर सार्वजनिक ध्वजारोहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि काबीना मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि स्वाधीनता सैनानियों के बलिदान से ही स्वतंत्रता मिली। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण में मातृशक्ति की अहम भूमिका रही है। उनके आंदोलन के बदौलत ही राज्य का निर्माण हुआ। और प्रदेश में छोटे कार्यकर्ता विधायक और मंत्री मुख्यमंत्री बने है। उन्होंने तैयारी समिति से अनुरोध किया कि राष्ट्रीय पर्वो पर महिलाओं को मंच पर उचित स्थान दिया जाना चाहिए। इसमें दलगत भावना से उपर उठकर उदारता बरती जानी चाहिए। सैनिक कल्याण एवं लधु उद्योग मंत्री जोशी ने स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर मसूरी में हो रहे विकास कार्यो पर भी प्रकाश डाला। इस मौके पर समारोह के अध्यक्ष और नगरपालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय के विकास में सबकी भूमिका विस्मरणीय रही है। उन्होंने मसूरी में हो रहे विकास कार्यो में आम जन की सहभागिता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में मसूरी को सबसे खूबसूरत शहर बनाने की दिशा में निरंतर काम हो रहा है। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत ंिसह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, ओपी उनियाल, कांग्रेस शहर अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, आर पी बडोनी, देवी प्रसाद गोदयाल, मदनमोहन शर्मा, पालिका सभासद जसबीर कौर, भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष पुष्पा पडियार, नर्मदा नेगी, स्मृति सरीन हरि, शिवानी भारती, अनीता सक्सेना, नंदलाल सोनकर, आरती अग्रवाल , सुशील अग्रवाल , प्रताप पंवार, दर्शन सिंह रावत, रामकुमार गोयल, आर एस खुल्लर, पालिका सभासद मनीषा खरोला, सरिता पंवार, भगवान सिंह  धनाई, बीरेंद्र सिंह कैंतुरा, गंभीर सिंह पंवार, सपना शर्मा, राजश्री रावत, अरविंद सेमवाल, मुकेश धनाई, अभिलाष, अनिल, नरेंद्र पडियार, धनेंद्र सिंह पुंडीर समेत अनेक लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री कुशाल सिंह राणा ने किया।
कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित होने वालों में कोविड नोडल अधिकारी डा प्रदीप राणा, डा मनीष, डा धवल, एलबिना फ्रांसिस, सुरेद्व, बाॅबी, आंचल कंडारी,राहुल, अरूण, सागर, प्रवेश देवी, कृपाल सिंह , सुनील बाधवा आदि शामिल थे।

Spread the love