श्रीमद भागवत कथा में कृष्ण प्रकटोत्सव पर कृष्णमय हुआ पंडाल

Uncategorized

मसूरी

अजय उनियाल स्मृति न्यास के तत्वाधान में पित्र पक्ष में आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में पंचम दिवस पर भगवान श्रीकृष्ण का प्रकाट्य दिवस धूमधाम से मनाया गया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में पहुुचे श्रद्धालुओं ने भगवान कृष्ण जन्म को पूरे भव्यता, उत्साह व उल्लास के साथ मनाया इस मौके पर बच्चों को उपहार दिए गये।
राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के पंचम दिवस पर भगवान कृष्ण प्रकटोत्सव पूरे उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर कथा व्यास आचार्य कपिल देव शास्त्री ने कहा कि जो भगवान कृष्ण की कथा, भजन, स्मरण करता है उस मनुष्य के जन्म जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते है, उनका जीवन धन्य हो जाता है। इस मौके पर कथ वाचक आचार्य कपिल देव शास्त्री ने पंचम दिवस पर वामन अवतार व चंद्रवंश की कथा सुनायी वहीं कृष्णजन्मोत्सव पर व्यास ने भगवान कृष्ण से जुड़े अनेक प्रंसगों व उनकी लीलाओं का वर्णन किया जिसे सुन श्रोता भक्तिमय हो गये। कथा के दौरा बाल व्यास अर्जित नारायण ने श्लोंको से जहां श्रोताओं को मुग्ध किया वही भजनों पर श्रद्धालु जमकर थिरके। भगवान कृष्ण के जन्म पर पूरा सभागार जयकारों से गूंज गया व श्रद्धालुओं ने बच्चों को उपहार व मक्खन मिश्री वितरित की। इस मौके पर नगर के गणमान्य लोगों ने कथा का श्रवण किया। पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, भाजपा नेता सतीशचंद्र ढ़ौढियाल, आचार्य सुनील नौटियाल, आचार्य मस्तराम नौटियाल, संदीप जोशी, आचार्य शेखर सेमवाल, संजीत लेखवार, अनिल नौटियाल, निखिल बहुगुणा, कथा संयोजक नागेंद्र उनियाल, अनिल गोदियाल, देवेंद्र उनियाल, कमल बिष्ट, नरेंद्र पडियार, देवी प्रसाद गोदियाल, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, जगजीत कुकरेजा, चंद्रकला सयाना, विरेंद्र डोभाल, सेाबन सिंह नेगी, सेाबन सिंह पवंार वासुदेव, खिलानंद नौटियाल, शशि रावत, बीना गुनसोला, भरोसी रावत, पुष्पा पडियार, रजनी गोदियाल, कविता भंडारी, अनिता पुंडीर, पुष्पा पुंडीर, लीला कंडारी, भुवनेश्वरी जोशी, मंजू चौहान, प्रभा आशीष तिवारी, राजेश सक्सेना, संदीप राणा, राजेश गोगा, सुरेंद्र रावत,उमेद सिंह मेहरा, चिरंजीलाल जोशी नेहा पडियार सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

Spread the love