कोरोना से मिली राहत@ 24 घंटे में 4 की मौत, 222 नए मरीज और 451 स्वस्थ हुए

उत्तराखंड

देहरादून
उत्तराखंड को कोरोना से दिन ब दिन राहत मिल रही है। बीते 24 घंटों में कोविड से 4 लोगों की जान गई है। जबकि 222 नए मरीज मिले है। और 451 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे गए है। अब राज्य में एक्टिव केस 3231 रह गए है। रिकवरी 95 फीसदी से अधिक है। प्रदेश में शुक्रवार को 23 हजार 435 लोगों के सैंपल लिए गए है। राज्य 40 हजार के आसपास लोगों का वैक्सीनेशन किया गया है। बीते चैबीस घंटे में फ्रंट लाइन और हेल्थ वर्कर को छोड़कर प्रदेश में 38 304 आम लोगों को वैक्सीनेट किया गया। 45 साल से अधिक उम्र के 18 लाख 46 हजार 442 लोगों को एक डोज और 5 लाख 20 हजार लोगों को दोनोें डोज लग चुकी है। 18 से 44 आयु वर्ग में में 6 लाख 33 हजार 457 लोगों को सिंगल डोज दी जा चुकी है। इसी आयु वर्ग में 26 हजार 327 को दोनों की खुराक मिल चुकी है। प्रदेश में बीते चैबीस घंटे में 222 हेल्थ केयर वर्कर को खुराक दी गई। अभी तक 1 लाख 18 हजार 486 हेल्थ वर्कर को सिंगल और 90 हजार 156 को पूरी तरह से वैक्सीनेट किया जा चुका हैं । 24 घंटे में 851 फ्रंट लाइन वर्कर को टीके लगाए गए। इस श्रेणी में 1 लाख 82 हजार 913 को सिंगल डोज और 92 हजार लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी है।

Spread the love