भाजपा महिला मोर्चा ने गुब्बारा रैली निकाल प्रधानमंत्री की 4 दिसम्बर की रैली की तैयारी की

उत्तराखंड मसूरी

मसूरी

भाजपा मसूरी मंडल महिला मोर्चा ने शहीद भगत सिंह चैक से शहीद स्थल तक गुब्बारे लहराकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 4 दिसंबर को होने वाली रैली के लिए अभियान चलाया।
भाजपा मसूरी मंडल महिला मोर्चा ने शहीद स्थल से हाथों में भाजपा के झंडे के रंगों से रंगे गुब्बारे लेकर प्रधानमंत्री के उत्तराखंड दौरे का स्वागत किया। इस दौरान गुब्बारा रैली निकाल कर जनता का आहवान किया गया कि आगामी चार दिसंबर को बड़ी संख्या में देहरादून पहुंचें। रास्ते भर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्पकर सिंह धामी के समर्थन में नारेबाजी भी की गई। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष पुष्पा पडियार ने कहा कि चार दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से महिलाओं में खासा उत्साह है तथा उनके आने की खुशी में यह गुब्बारा रैली निकाली गई वहीं महिला मोर्चा लगातार कार्यक्रम देकर जनता को प्रधानमंत्री की देहरादून में होने वाली महा रैली में आने का आहवान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में महिला मोर्चा ने गत दिवस दीप प्रज्वलित किए व आगे गांधी चैक पर पर्चे वितरित किए जायेगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से पूरे उत्तराखंड में उत्साह का माहौल बना हुआ है वहीं महिलाओं में विशेष उत्साह है क्यो कि उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने जनता का आहवान किया है कि बड़ी संख्या में प्रधान मंत्री की रैली में शामिल हों। इस मौके पर महिला मोर्चा की मंहामंत्री सपना शर्मा, जिला महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष अनीता पुंडीर, प्रोमिला पंवार, पुष्पा पुंडीर, राजेश्वरी नेगी, कमला थपलियाल, लीला कंडारी, नमिता कुमाई, नीति शर्मा, सुनीता डबराल, अनीता धनाई आदि मौजूद रहे।

Spread the love