उत्तराखंड होटल एसोसियेशन अध्यक्ष संदीप साहनी की बिटिया अनन्या के शादी समारोह में जुटे देश और प्रदेश की हस्तियां

उत्तराखंड मसूरी

मसूरी

समस्त फ़ोटो- सौजन्य श्री भूमेश भारती

उत्तराखंड होटल एसोसियेशन अध्यक्ष और उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के पूर्व सदस्य संदीप साहनी की बिटिया अनन्या साहनी के शादी समारोह में देश और प्रदेश की नामचीन हस्तियां जुटी। नवविवाहित युगल को आशीर्वाद देने भारी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिश्ठ नेता, आला अधिकारी, पत्रकार, अधिवक्ता, समाजसेवी और उघोगपतियों ने शिरक्त की।
नगर के पांचतारा होटल जेपी रेसीडेंसी मेनर में  में रिसेप्शन आयोजित  किया गया। बताते चले कि अनन्या साहनी की शादी प्रतिश्ठित आर्थोपैडिक सर्जन डा अनमोल दुआ से हुई। डा अनमोल की शिक्षा-दीक्षा मसूरी के प्रतिश्ठित सेंट जार्ज कालेज से हुई।  समारोह में सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व केंद्रीय मंत्री कुंवर भंवर जितेंद्र सिंह, काबीना मंत्री सुबोध उनियाल, पूर्व काबीना मंत्री दिनेश अग्रवाल, विधायक मनोज रावत, मनोज तिवारी, पूर्व मुख्य सचिव राधा रतूडी, आलोक जैन, पूर्व डीजीपी अनिल कुमार रतूडी , सी रवि शंकर,  अवध विहारी लाल, अपर मुख्य सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, सचिव दिलीप जावलकर, रविनाथ रमन अरविंद पांडे, पंकज पांडे, धीरज गब्र्याल, युगल किशोर पंत,  विमी सचदेवा, अभिषेक रोहिल्ला, वरिश्ठ अधिवक्ता यूके उनियाल, रोटरी के पूर्व गर्वनर डा जीके ठकराल, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, भाजयुमो की राश्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पृथ्वीपाल सिंह चौहान, कांग्रेस की वरिश्ठ नेत्री गोदावरी थापली, पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन मल्ल, ओपी उनियाल, अनुज गुप्ता, उधोगपति एस बिंद्रा समेत कई पूर्व विधायक, वरिष्ठ पत्रकार सतीष शर्मा, डॉ अंजलि नौरियाल, शिक्षाविद लिसले टिंडेल, आभा सैली, निधि बहुगुणा, विवेक बहुगुणा, मनोरंजन त्रिपाठी समेत नगर के गणमान्य लोग शामिल थे।