कांग्रेस कोआर्डिनेटर @कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर मंथन किया

उत्तराखंड मसूरी

मसूरी

प्रदेश के कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तेयार कर दी है , कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए की  पछवादून के लिए नियुक्त कांग्रेस कोआर्डिनेेटर पियूष चंडेला ने शहर कांग्रेस की बैठक ली व कार्यकर्ताओं का मनोबल बढाया ।
कुलड़ी मालरोड स्थित एक होटल के सभागार में शहर कांग्रेस की बैठक में आये पछवादून कांग्रेस को आर्डिनेटर पियूष चंडेला ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की प्रदेश मे पूर्ण बहुमत की सरकार बने इसके लिए वह विधानसभाओं मंे जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं से मिल रहे है व उनसे बात कर गिले शिकवे सुन रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का एक प्रत्याशी होगा तथा आपसी मतभेदों को समाप्त किया जायेगा व पार्टी एकजुट होकर चुनाव लडे़गी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में आपसी मतभेद हैं ऐसा नहीं लग रहा उसके बाद भी अगर कोई छोटीमोटी गलतफहमियां होंगी तो उसे दूर किया जायेगा। उन्होंने बताया कि उनके पास चार विधानसभाओं में पार्टी को मजबूत करने का दायित्व दिया गया है जिसमें मसूरी, चकराता, विकास नगर व सहस पुर है। इसके तहत वह पार्टी के प्रमुख व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ ही महिला, युवा व अन्य प्रकोष्ठों के लोगों से अलग अलग मिल रहे हें व उनके साथ सलाह मशवरा कर रहे है, इसी कड़ी में उन्होंने महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर व मसूरी विधानसभा अध्यक्ष वसीम खान व कार्यकर्ताओं के साथ अलग से बैठक की। उसके बाद प्रदेश संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई जायेगी तथा उसी के आधार पर कार्य किया जायेगा। उन्हांेने कहा कि समय कम है क्यों कि दो साल कोरोना खा गया लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता मेहनत करने में पीछे नही रहता और उम्मीद है कि शीघ्र ही सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेगें व आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनायेगी। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कहा कि मसूरी विधानसभा कोआर्डिनेटर के साथ शहर कांग्रेस के वरिष्ठा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की व कार्यकर्ताओं की राय ली व चर्चा की कि किस तरह पार्टी को मजबूत किया जाय वहीं एक पैनल बनाया जायेगा कि कौन प्रत्याशी हो सकता है उसमें सभी कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया जायेगा। कांग्रेस कोआर्डिनेटर ने महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस से अलग अलग बैठक की वहीं कहा कि आगामी विधानसभा में चुनाव किस तरह जीतें व प्रदेश में सरकार बनायें इस पर चर्चा की गई। उन्हांेने भी इस बात को कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। इस मौके पर बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता भगवान सिह धनाई, भगवती प्रसाद कुकरेती, सभासद दर्शन रावत, भरोसी रावत, शिवानी भारती, संतोष बौथियाल, पूजा लाल, विनोद सेमवाल, केदार चैहान, अरविंद सोनकर,राजीव अग्रवाल, अजय चैहान सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love