कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो गौरव बल्लभ ने भाजपा को लिया आढे हाथ-कहा- जिनका घोषणा पत्र ही जारी नही हुआ वो क्या चुनाव जीतेंगे

उत्तराखंड देहरादून मसूरी राजनीति विधान सभा चुनाव २०२२

मसूरी
कांग्रेस  के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो गौरव बल्लवभ ने भाजपा को आडे हाथ लिया। कहा कि भाजपा की होगी करारी हार, इनोवा कार में बैठने लायक ही होगी गिनती, मसूरी विधायक और मंत्री गणेष जोषी को लिया आड़े हाथों। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देष के साथ ही उत्तराखंड की देवतुल्य जनता के साथ खिलवाड़ किया है। डबल इंजन के बाद भी प्रदेष में युवा पलायन कर रहा है। बेरोजगारी चरम पर है। पूरे देष में सर्वाधिक बेरोजगारी दर उत्तराखंड में है। लोग महंगाई से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही पहले ही दिन चारधाम और चार काम के लिए अलग से मंत्रालय का गठन करेगी।
कुलड़ी स्थित होटल ब्रेंटवुड में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार मुक्त और विकासयुक्त सरकार देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आएगी। भाजपा के पास गिनती के विधायक आएंगे। जो एक इनोवा में ही सवार हो सकते है। वही मसूरी विधायक गणेष जोषी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि घोड़ा मार विधायक को जनता सबक सिखायेगी। उन्होंने कहा कि तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा। तंज कसा कि एक पूर्व सीएम ने मैच खेलने से मना कर दिया। दूसरा सीएम कहीं भी नजर नही आ रहा है। और भाजपा का तीसरा सीएम खनन की दलाली में मशगूल रहा। ऐसे में जनता भाजपा की चालों को समझ गई है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम को 500 करने पर अपना तर्क रखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा। इसके लिए कांग्रेस ने रोडमैप तैयार कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेष में 57 हजार सरकारी नौकरियों के पद अभी रिक्त है। भाजपा चाहती तो रोजगार दे सकती थी। लेकिन भाजपा सिर्फ चंद पूंजीपतियों की पार्टी बनकर रह गई है। नेतृत्व के सवाल पर कहा कि उत्तराखंड में पार्टी सामूहिक नेतृत्व मे चुनाव लड़ रही है। पार्टी का प्रत्येक नेता एक-दूसरे से मिलकर भविष्य की रणनीति तैयार कर रहे हैं। प्रेस कांफ्रेस में कांग्रेस शहर अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, प्रदेेश  मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, पालिका सभासद नंदलाल, संदीप साहनी आदि मौजूद थे।

Spread the love