नृत्य प्रतियोगिता फातिमा व मुस्कान ने मारी बाजी

उत्तराखंड देहरादून मसूरी शिक्षा

मसूरी

सनातन धर्म गल्र्स इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय शाह शक्ति संगठन एवं मातृशक्ति के संयुक्तत तत्वाधान में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की ओर अपने नृत्य से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता के जूनियर में मुस्कान व सीनियर वर्ग में फातिमा ने पहला स्थान हासिल किया।
राष्ट्रीय शाह शक्ति संगठन एवं मसूरी मातृ शक्ति ने छात्राओं की प्रतिभा को निखारने व उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें छात्राओं ने दो वर्गो में एकल नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को अपनी प्रतिभा से मुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में पहला स्थान फातिमा, दूसरा प्राची व तीसरा समपना कुमारी ने हासिल किया जबकि जूनियर वर्ग में मुस्कान ने पहला, सपना ने दूसरा व आरूषि ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि अलीजा ने बेस्ट डांसर का पुरस्कार जीता। इस मौके पर मातृशक्ति की अध्यक्ष स्मृति हरि ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा लगातार इस प्रकार के आयोजन किए जाते रहते हैं, इसी कड़ी में इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को सामने लाने का कार्य किया गया। जिससे छात्राओं में कुछ करने का जज्बा पैदा हो व उनमें आत्मविश्वास का संचार पैदा हो ताकि वह आगे किसी भी प्रकार की चुनौती को स्वीकार कर नया आयाम स्थापित करने में सक्षम हो सकेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय शाह शक्ति संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष तनमीत सिंह ने कहा कि पिछले 2 साल से कोरोना के चलते बच्चों की प्रतिभाएं घरों तक ही सीमित रह गई थी लेकिन अब जैसे कोरोना की रफ्तार कम हुई है इस प्रकार के आयोजन से बच्चों का मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों को मंच प्रदान कर उन्हें आगे बढने के लिए प्रोत्सहित करना उददेश्य है ताकि ये बच्चे अपनी प्रतिभा के दम पर आगे बढ़े व अपने विद्यालय, प्रदेश व देश का नाम रौशन कर सकें। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका मातृशक्ति संस्था की अध्यक्ष स्मृति हरि, योगा प्रशिक्षक कोमल सेमवाल, व शाह शक्ति संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंशुल घई ने निभाई। अंत में प्रधानाचार्या डा. नम्रमा श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर शाह शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शुभम कोडारी, शहर अध्यक्ष अनंत प्रकाश, रितु रतूड़ी, कविता नेगी आदि मौजूद रहे।

Spread the love