देवप्रयाग कीर्तिनगर जन कल्याण समिति ने उल्लास से मनाया इगास पर्व, ढोल दमौ की थाप, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भैलो के साथ इगास का समापन

उत्तराखंड देहरादून मसूरी

मसूरी

देवप्रयाग कीर्ति नगर जन कल्याण समिति के तत्वाधान में इगास का पर्व हर्षोल्लास व धूम धाम से मनाया गया। इगास के पारंपरिक गीतों पर दर्शक देर रात तक थिरके। पिक्चर पैलेस पर देश-विदेश से आए सैलानियों ने भी भैलो के साथ हो रहे नृत्य का लुत्फ उठाया। पंडाल में बीरभड माधो सिंह भंडारी के इगास पर गाए जाने वाले गीत पर पंडाल में बैठे लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम व लोक नृत्य, झुमैलों व मंन्नाण पारंपरिक ढोल दमौ की थाप पर किया गया वहीं अंत में भैलो खेला गया व जमकर आतिशबाजी की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि समाजसेवी मनीष गौनियाल ने आगामी जनवरी माह में घंटाकर्ण देवता की 12 वर्षीय राजजात के लिए दो बसे भेजने की घोषणा की वहीं विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने अगले वर्ष इगास पर्व समिति के साथ मनाने की घोषणा की।
देव प्रयाग कीर्ति नगर जन कल्याण समिति के तत्वाधान में कुलडी पार्किग सभागार में एगास पर्व मनाया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता मनीष गौनियाल ने सभी को एगास की बधाई दी व कहा कि यह हमारी संस्कृति का अहम पर्व है जिसे हर उत्तराखंडी को मनाना चाहिए। उन्होंने इस मौके पर हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा घंटाकर्ण देवता के मंदिर को सातवें धाम की घोषणा का स्वागत किया व कहा कि जात में दो बसें वह स्वयं के खर्चे से भेजेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने भी सभी को एगास की बधाई दी व कहा कि एगास पर्व को हरवर्ष मनाया जाना चाहिए ताकि उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को बचाया जा सके व आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति से रूबरू होने का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष इगास पर्व वह देव प्रयाग कीर्ति नगर जन कल्याण समिति के साथ मनायेंगे। कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, रजत अग्रवाल मेघ सिंह कंडारी, प्रकाश राणा, उक्राद नेता उषा पंवार आदि ने भी इगास की सभी को बधाई दी। इस अवसर पर गढवाल सभा महिला दल ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही झुमैलो नृत्य प्रस्तुत किया वहीं ढोल दमौ की थाप पर मन्नाण लगाया गया। कार्यक्रम में लोगों ने भी एक दूसरे को एगास की बधाई दी व जमकर नृत्य किए। वहीं बच्चों ने भी मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। साथ ही चार साल के बच्चे देवांश उनियाल ने योगा का बहुत सुंदर प्रदर्शन किया जिसका तालियों से स्वागत किया गया।सांस्कृतिक संयोजिका प्रमिला नेगी के निर्देशन में रंगारंग कार्यक्रम पेश किये गए। कार्यक्रम में मौजूद माधो सिंह भंडारी के गांव मलेथा की महिला ने एगास पर्व पर खुशी व्यक्त की व माधों सिंह भंडारी का प्रचलित गीत गाया। अंत में इस पर्व का सबसे महत्वपूर्ण भैलो शहीद भगत सिंह चैक पर खेला गया व लोगों ने नृत्य किया। वहीं जमकर आतिशबाजी की गई। कार्यक्रम का संचालन विनोद कंडारी, रिया उनियाल व अजय भंडारी ने किया व एगास पर्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के बारे में बताते हुए समिति के अध्यक्ष देवेंद्र उनियाल ने सभी को एगास पर्व की बधाई दी व कार्यक्रम की सफलता पर सभी अतिथियों व आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंनेे कहा कि घंटाकर्ण देवता मंदिर को सातवें धाम घोषित करने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया व कहाकि शीघ्र ही समिति धाम घोषित करने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा व एक रक्तदान शिविर भी लगाया जायेगा। इस र्मौके पर समिति की महिला अध्यक्ष सीता पंवार, पालिका सभासद प्रतापं पंवार, कुलदीप रौछेला, अरविंद सेमवाल, पूर्व सभासद के एस कंडारी, केदार चैहान, सुभाषिनी बत्र्वाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, सोबन सिंह मेहरा, विनोद कंडारी, देवेंद्र बत्र्वाल, बिजेंद्र भंडारी, सुंदर कंडारी, कीर्ति कंडारी, राजेदं्र कंडारी, रविंद्र कंडारी, पुष्पा पडियार, चंद्रकला सयाना, पूर्व छावनी परिषद उपाध्यक्ष महेश चंद, संगीता बंगवाल, लक्ष्मी उनियाल, सुनीता उनियाल, अनिल गोदियाल, विजय लक्ष्मी काला, सतीश ढौडियाल, चंद्रप्रकाश गोदियाल, पूरण जुयाल, रमेश सेमवाल, भीम सिंह पुंडीर, पुष्पा पुंडीर, शशि रावत, जगजीत कुकरेजा, नागेंद्र उनियाल, राजश्री रावत, सपना शर्मा, अभिलाष, समिति के संरक्षक बिजेदं्र पुंडीर, शूरवीर भंडारी, भगवान सिंह चैहान, अनिल सिंह, भरत सिंह कुमाई, सुनील सिलवाल, अशीष भटट, उपेंद्र लेखवार, मोहसिन तन्हा, धमेंद्र धाकड़, नीरज सिंह, नितीश उनियाल, दीपक रावत, भवना गोस्वामी, सहित बड़ी संख्या में देवप्रयाग कीर्तिनगर के क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Spread the love