हाई-प्रोफाइल शादी, दहेज़ की मांग पर मुकदमा कायम

उत्तराखंड मसूरी

दहेज मांगने पर दुल्हन ने मंडप में फेरे लेने से किया इंकार, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
मसूरी
और ऐसे हुआ हाई-प्रोफाइल शादी का ह्रस। ससुराल जाने के बजाय दुल्हन पहुंची कोतवाली। दहेज मांगने पर वर पक्ष पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा। बार्लोगंज स्थित पांच सितारा होटल जेपी में लाखों रूपये के तामझाम के साथ हो रही हाई-प्रोफाइल शादी का रंग फीका पड़ गया। दुल्हन बनने से पहले ही उसकी बहिन भावना सूरी  मसूरी कोतवाली पहुंच गई। वर पक्ष वालों के खिलाफ दहेज के बावत तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया। तहरीर में कहा गया कि वर पक्ष की और से 50 लाख रूपये की डिमांड की गई।
बता दें कि बीते दिनों जेपी होटल में बडे़ धूमधाम से शादी समारोह का आयोजन किया गया था। दोनों पक्ष जश्न मना रहे थे। ऐन फेरे से पहले दुल्हा ने दहेज की मांग शुरू कर दी। जिसे दुल्हन ने ठुकरा दिया। और शादी करने से मना कर दिया। दोनों पक्षों में कोई सुलह नही हुई। कन्या पक्ष की और से पुलिस में तहरीर दे दी गई। काबीना मंत्री गणेश जोशी के हस्तक्षेप के बाद मुकदमा दर्ज किया गया।

Spread the love