मालरोड पर महिला स्वयं सहायता समूहों ने बनाये उत्पादो की प्रदर्शनी लगायी

उत्तराखंड मसूरी

मसूरी

प. दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत मसूरी के विभिन्न महिला स्वंय सहायता समूहों ने दीपावली को लेकर हस्त शिल्प, पेंटिंग, उपहार की वस्तुओं व पहाड़ी मिठाइयों का आउट लेट शहीद स्थल झूलाघर पर लगाया जिसका उदघाटन पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि किया।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुंड़ी महिलाओं ने शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वयं के बनाये उत्पादों का जो आउट लेट लगाया वह सराहनीय है। इससे महिलाओं में जहां आत्म सम्मान बढे़गा वही महिला सशक्तिकरण व परिवार की आर्थिकी को बढाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने मेहनत कर बहुत सुंदर उपहार की वस्तुओं के साथ ही पारंपरिक पहाड़ी मिठाइयों का स्टाल लगाया है जिसके लिए महिला समूह बधाई का पात्र है। उन्होंने कहा कि पालिका की ओर से जो भी मदद संभव होगी की जायेगी। वहीं यह कार्य शहरी आजीविका मिशन के तहत किया गया है इन्हें शहर में अपना बनाया सामान बेचने के लिए स्टाॅल उपलब्ध कराया जायेगा। इस मौके पर रूबी महिला समूह की अध्यक्ष रूबीना अंजुम ने कहा कि उनके साथ 10 महिला स्वयं सहायता समूह जुड़े हैं जो टीम भावना के कार्य बांट कर करते हैं कोई, हाथों से स्वेटर बनाता है, कोई कढ़ाई करता है तो कोई बुनाई करता है, कोई पौधे उगाता है तो कोई कानों व उुगलियों के रिंग बनाता है। वहीं सजावटी सामान सहित अनेक प्रकार के उपहार सहित मिठाई भी बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके साथ करीब सौ महिलाएं जुड़ी है जो अपने स्तर पर जिस कला में पारंगत है वह सामान बनाती हैं। अभी यहां पर तीन दिन तक महिलाओं द्वारा बनाया गया सामान बेचेंगे लेकिन साथ ही महिलाएं चाहती हैं कि उन्हें एक स्थाई स्थान उपलब्ध कराया जाय ताकि एक रोजगार का केंद्र बन सके। इस मौके पर पहाड़ी सामान बनाने वाली दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष विनीता चैहान ने कहा कि महिलाओं ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से पहाड़ी मिठाई अर्से, रोटाना, दाल के पकोड़े आदि बनाये हैं साथ ही यह सामान बना कर बेचा जा रहा है। वहीं लगातार इनकी मांग बढ़ रही है लेकिन कोरोना होने के कारण व्यवसाय प्रभावित हुआ है वहीं महिलाएं हाथ से बने स्वेटर व अन्य वस्तुए भी बना रही हैं। उन्होंने भी कहा कि जब तक इसका प्रचार प्रसार नहीं होगा व एक स्थाई सेंटर नहीं होगा तब तक परेशानी हो रही है। पालिका को एक स्थाई स्टाल दिया जाना चाहिए ताकि वहां वह अपने उत्पाद बेच सकें। इस मौके पर पालिका सभासद दर्शन रावत, प्रताप पंवार, कुलदीप रौंछेला, जसोदा शर्मा, अरविंद शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Spread the love