पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस से जुडने का आहवान किया

उत्तराखंड मसूरी

मसूरी। प्रदेश के 51 स्थानों पर प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेस से जुड़िये यात्रा निकाली जा रही है जिसके तहत मसूरी में शहर कांग्रेस के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई जो गांधी चैके सेे मालरोड पैदल होते हुए शहीद भगत सिह चैक तक आयी व जनता से जुडने का आहवान करते हुए समापन किया गया।
इस मौके पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि इस यात्रा का उददेश्य लोगों को कांग्रेस से जोड़ना है। उन्हांेने जनता का आहवान किया कि कांग्रेस से जुड़े व उसे शक्ति दे ताकि लोकतंत्र के दोनों पहिए मजबूत रहे, विपक्ष को मजबूत करें, अगर विपक्ष कमजोर होगा तो जनता की परेशानियां बढेंगी। अगर विपक्ष को ताकत देंगे तो इससे भारत का लोकतंत्र मजबूत होगा, सरकार की तानाशाही पर रोक लगेगी। उन्हांेने कहा कि उत्तराखंड के लोगों से अपील है कि वो कांग्रेस का साथ दे ताकि तेजी से विकास होगा राज्य में संतुलन कायम होगा। यह एंकांगी प्रयास है जो कांग्रेस के बैनर तले हैं। यह यात्रा प्रदेश के 51 स्थानों पर की जायेगी। उन्होंने गणेश जोशी के बयान पर यमुना योजना में उनकी भागीदारी नहीं है तो यह सही नहीं है उन्होंने दो करोड़ दिया जिसका उपयोग नहीं किया गया उन्हें सन्यास लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मसूरी की मालरोड अभीतक पूरी नहीं हुई जिस पर उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों में कार्य पूरा न किया गया तो वह गांधी जी की प्रतिमा के आगे उपवास देंगे। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से अलग यह यात्रा भी कांग्रेस की है उन्होंने 55 साल कांग्रेस को दिए हैै। और आने वाले चुनाव में कांग्रेस बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर बड़ी संख्या मंे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा में भाग लिया। यात्रा में पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोल, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, उपेंद्र थापली, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर, मेघ सिंह कंडारी, राजीव अग्रवाल, भरोसी रावत, महिमानंद, सौरभ सोनकर, नागेद्र उनियाल, मासूम अली, राम प्रसाद कवि, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Spread the love