मसूरी में इगास की रही धूम @महा परिवार ने इगास पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्र्रमों का आयोजन किया

उत्तराखंड मनोरंजन मसूरी

मसूरी

मसूरी महापरिवार की ओर से शगुन वैडिंग प्वांइट में इगास पर्व धूम धाम से मनाया गया। इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम का  शुभारभ किया व कहा कि इगास पहाड़ की सांस्कृतिक विरासत का अहम पर्व है, इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने भी पर जमकर थिरके । वही दूसरी और गढ़वाल महासभा व भाजपा महिला मोर्चा की और से भी इगास का पूर्व उल्लास के साथ मानया, शहीद स्थल झूलाघर पर पारंपरिक भेलू न्रत्य किया गया , भाजपा महिला मोर्चा की और से अध्यक्ष पुष्पा पडियार ने दाल के पकोड़े बांटे
महापरिवार की ओर से इगास पर्व पर जमकर लोक नृत्य किए गये व ढोल दमाउ की थाप पर लोग थिरके। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इगास पर्व पर प्रदेश सरकार ने अवकाश घोषित किया है जो इसके महत्व को दर्शाता है। उन्होंने इस मोके पर सभी को इगास की बधाई दी व मुख्य मंत्री का पर्व पर अवकाश घोषित करने का आभार जताया। उन्होंने कहा िकइस पर्व को अपने गांव में मनाने के लिए राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का विशेष धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने इस पर्व को गांव में मनाने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि इससे हमारी पुरानी संस्कृति को बढाने व नई पीढ़ी को इसकी जानकारी देने व इसे मनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा। कार्यक्रम में प्रदीप भंडारी ने भी मुख्यमंत्री का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इगास पर्व उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत का पर्व है। इस मौके पर लोकगीतकार जितेंद्र पंवार ने घडियाल देवता के गीत से कार्यक्रम का शुभांरभ किया व उसके बाद मै गढवाली छौं गीत सुनाया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने भी मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी वहीं जौनपुर के लोक गायक अर्जुन सेमल्याट ने गीत गाकर लोगों को नाचने पर मजबूर किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप भंडारी ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम की संयोजक पालिका सभासद गीता कुमाई,पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता , पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल,  देवेश्वर जोशी, स प ना शर्मा, कमल भंडारी , सभासद जसोदा शर्मा, प्रकाश राणा, भरत कुमाई सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

देवप्रयाग कीर्तिनगर जन कल्याण समिति ने इगास की पूर्व बेला पर पहाड़ी पकवान बनाये, समिति की और से 15 नवम्बर को पिक्चर पैलेस के समीप सिल्वरटन  बैंक्वेट हाल में इगास का कार्यकर्म आयोजित किया जायेगा, समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र उनियाल ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं , कार्यकर्म में नगर समेत विभिन स्थानों से लोग शामिल होंगे, भेलू के साथ ही अनेक सांस्कृतिक कार्यकर्म आयोजित किये जायेंगे,  देव प्रयाग कीर्ति नगर जन कल्याण समिति इगास पर्व की तैयारी पूरी पकोडे बनाये। फोटो कैप्शन पकोडी बनाते सदस्य मसूरी 7 से 8
देव प्रयाग कीर्ति नगर जन कल्याण समिति के तत्वाधान में 15 नवंबर को होने वाली इगास पर्व की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिसके तहत आज पकोड़े बनाये जा रहे हैं।
देव प्रयाग कीर्ति नगर जन कल्याण समिति के तत्वाधान में कल 15 नवंबर को इगास पर्व मनाया जायेगा। जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। पर्व को लेकर लोगो ंमें खासा उत्साह देखा गया व एक दिन पूर्व पकोड़े बनाने का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते ेहुए समिति के अध्यक्ष देवेंद्र उनियाल ने बताया कि 15 नवंबर को पार्किंग सभागार कुलडी में इगास पर्व आयोजित किया जा रहा है। जिसकी तैयारी पूरी हो गई है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बतौर अतिेथि मनीष गौनियाल, पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, प्रकाश राणा, मेघ सिंह कंडारी आदि मौजूद रहेंगे। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम ढोल दमाउ की थाप पर आयोजित किए जायेगे वहीं गढवाल सभा की ओर से पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुति दी जायेगी। वहीं भैलों खेलने का भी आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के अंत में भोजन की व्यवस्था भी की गई है। तैयारी समिति में संरक्षक बिजेंद्र पुंडीर, विनोद कंडारी, बिजेंद्र भंडारी, कीर्ति कंडारी, अंशु कंडारी, सीता पंवार, पुष्पा पडियार, नरेंद्र पडियार, प्रमिला नेगी ,  विक्रम सिंह, प्रेम सिंह नेगी, चंद्रकला सयाना, जगजीत कुकरेजाा, सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

Spread the love