रक्षाबंधन कार्यक्रम में  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी क़ो महिलाओं ने रक्षा सूत्र बांधे 

उत्तराखंड देहरादून राजनीति
देहरादून
 रक्षाबंधन की पूर्व बेला पर  मसूरी  विधायक व औद्योगिक विकास एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को रक्षा सूत्र बांधने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे भारी संख्या में महिलओं ने उन्हें रक्षा सूत्र बांधे,  रक्षाबंधन के वार्ड वार आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत राजेंद्र नगर वार्ड से की गई,
     कार्यक्रम में पहुंची बहनों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह पूरा उत्तराखंड राज्य ही मातृशक्ति की कुर्बानियों एवं संघर्षों की देन है। उन्होंने कहा की मातृशक्ति की प्रेरणा शक्ति की बदौलत ही यह राज्य बना। राज्य की छोटी-छोटी विधानसभाओं में मेरे जैसे जमीनी कार्यकर्ताओं को विधायक बनकर जनता की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ,
 राज्य सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उनकी सरकार राज्य के गरीब पिछड़े वंचित वर्ग के लिए विशेष तौर पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी हमें यह संस्कार देती है,
       कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक युद्धवीर ने कहा कि गणेश जोशी क्षेत्र के बहुत ही लोकप्रिय कर्मठ जुझारू एवं जनता के बीच रहने वाले जनप्रतिनिधि हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के इस पवित्र पर्व के अवसर पर हमें तीन प्रण करने चाहिए। पहला यह कि हम सभी अपने जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाएं, दूसरा हम जल का संरक्षण करें, उसे व्यर्थ ना गवाएं, तथा प्लास्टिक का उपयोग न करें,  कार्यक्रम की विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित भाजपा महिला मोर्चा की राज्य अध्यक्ष एवं यम्केश्वर की विधायक रितु खंडूरी थी ,
        सभा के अंत में भाजपा श्री देव सुमन मंडल के अध्यक्ष पूनम नौटियाल द्वारा समस्त आगंतुकों एवं माताओं बहनों को धन्यवाद ज्ञापित किया , इस अवसर पर निर्मला जोशी, कमली भट्ट, कंचन ठाकुर, नंदनी शर्मा, ज्योति कोटिया, अरुणा शर्मा, राकेश जोशी, यशवीर चौहान, अंकित जोशी, बिट्टू कुमार, हरीश कुमार, एचबी काला आदि उपस्थित रहे।
Spread the love