प्रदेश में धूमधाम से मनाई गयी जन्माष्टमी

उत्तराखंड देहरादून

देहरादून

प्रदेश में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पूर्व धूमधाम से मनाया गया , मंदिरों में लोग रात्रि 12 बजे तक कन्हैया के जन्मोस्त्सव मानते रहे लोगो ने व्रत रखे, देहरादून में आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम का महाराष्ट्र के राज्यपाल  भगत सिंह कोश्यारी एवं मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। उन्होंने सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। प्रदेश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। श्ऱद्वालुओं ने देर रात तक मंदिरों में भजन-कीर्तन किए। बच्चों को कान्हा का रंग-रूप में सजाया-संवारा गया। चारों माखनचोर की धूम रही। मंदिरों मे हाथी-घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जयकारे गूंजायमान रहे।
देहरादून पुलिस लाइन में जन्माष्टमी का मुख्य कार्यक्रम का आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर महाराष्ट्र के राज्यपाल और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भगत ंिसह कोश्यारी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर राज्यपाल समेत प्रदेश के मंत्रियों ने जन्माष्टमी की लोगों को शुभकामनाएं दी। इधर मसूरी में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों में मध्यरात्रि तक श्रद्वालुओं की भीड़ जमी रही। मंदिरों में खास आयोजन किए गए।

Spread the love