महिला कांग्रेस ने रूद्रपुर की घटना के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया

उत्तराखंड मसूरी राजनीति

मसूरी। महिला कांग्रेस मसूरी ने शहर कांगे्रस के सहयोग से महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ रूद्रपुर में की गई बर्बरता एवं अमानवीय व्यवहार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए शहीद भगत सिंह चैक पर भाजपा की प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया व प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई व दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।
शहीद भगत सिंह चैक पर पुलिस की महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौंतेला के साथ की गई बर्बरता व अमानवीय व्यवहार के खिलाफ महिला कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया व भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी के बीच सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसवीर कौर ने कहा कि पूरे देश में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। अंकिता भंडारी हत्याकांड का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है वहीं महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्हांेने कोलकाता में हुई घटना की भी निंदा की व कहाकि भाजपा सरकार में महिलाओं का कोई सम्मान नहीं है। रूद्रपुर की घटना निंदनीय है जिसकी भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने भी निंदा की है।

उन्होंने कहा कि जिस राज्य के लिए महिलाओं ने घर छोड सडकों पर आयी उसी राज्य में महिलाओं के साथ अत्याचार को बर्दास्त नहीं किया जायेगा। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार मातृशक्ति के साथ अन्याय कर रही है रुद्रपुर में जिस प्रकार से महिला कांग्रेस अध्यक्ष के साथ पुलिस द्वारा बर्बरता की गई है उससे भाजपा की महिला विरोधी मानसिकता उजागर होती है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है। एक ओर भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढाओ का नारा देते है वहीं महिलाओं के साथ अत्याचार लगातार बढ रहे हैं, अंकिता भंडारी का मामला आज तक उजागर नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्हांेने कहा कि जब भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए जाते हैं, सरकार पुलिस का सहारा लेकर बर्बरता करती है। उन्हांेने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने भी स्वीकार किया कि प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ रही है। इस मौके पर पूर्व छावनी परिषद उपाध्यक्ष महेश चंद्र ने कहा कि महिलाओं के साथ लगातार बलात्कार और आपराधिक घटनाएं हो रही हैं मुख्यमंत्री को इस पर अंकुश लगाने के लिए कार्य करना चाहिए। इस मौके पर महिला कांग्रेस सदस्य भरोसी रावत, रूबीना अंजुम, माधुरी टम्टा, रिया, शारदा, गुडडी, प्यारी देवी सजा देवी, दुर्गा देवी, महेश चंद, कामिल अली, शाहरूख, नवीन शाह, वसीम खान, राम प्रसाद कवि, रमेश राव, जगपाल गुसांई, राजीव अग्रवाल, सोनी खरोला, सहित महिला कांग्रेस व शहर कांगे्रस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love