उल्लास के साथ मनायी गई मंगसीरी बग्वाल, अगलाड़ यमुना घाटी विकास मंच ने ढोल दमौ व तांदी के साथ मनाई बग्वााल

उत्तराखंड मनोरंजन मसूरी

मसूरी

अगलाड़ यमुना घाटी विकास मंच के तत्वाधान में बग्वाल का पर्व पारंपरिक वाद्ययंत्रों व पूजा अर्चना के साथ मनाया गया। इस मौके पर जमकर तांदी व रासो नृत्य किए गये व होल्डे जलाये गये।
नगर पालिका के वार्ड नबंर 11 इंदिरा कालोनी के जीरो प्वाइंट पर अगलाड़ यमुना घाटी विकास मंच ने बग्वाल का पर्व धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर अगलाड़ यमुना घाटी विकास मंच के अध्यक्ष शूरवीर रावत ने अग्नि की पूजा की व उसके बाद अलाव में आग लगाई तथा इस पर्व में बनने वाले पकवान पकोड़ी व चूड़ा से आहुति दी। जिसके बाद मौजूद सभी पुरूषांे व महिलाओं ने भी पूजा की व अग्नि में आहुति दी। कार्यक्रम में जमकर लोक नृत्य किए गये। महिलाओं व पुरूषों की टोली ने जमकर तांदी व रासो नृत्य ढोल दमौ की थाप व रणसिंघा की गर्जना के साथ किया। वहीं मौेजूद लोगों ने होल्डे जलाये व जमकर होल्डे खेले। मालूम हो कि जौनपुर रंवाई में बग्वाल दीपावली के एक माह बाद आयोजित की जाती है कहा जाता है कि भगवान राम के विजय होने पर जब वह अयोध्या लौटे तो यहां एक माह बाद पता चला जिसके तहत एक माह बाद यहां बग्वाल के साथ खुशिया मनाई जाती है वहीं एक परंपरा यह भी है कि इस दिन वीर भड़ माधो सिंह भंडारी लंबे समय से युद्ध के बाद विजय होकर आये तो गांव में खुशियां मनाई गई जिसे बग्वाल के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर अगलाड़ यमुना घाटी विकास मंच के अध्यक्ष शूरवीर सिंह रावत ने कहा कि मंच हर वर्ष इस तरह के आयोजन करता रहेगा। उन्होंने इस मौके पर सभी को बग्वाल की बधाई दी व कहा कि बग्वाल पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत का पर्व है जिसे धूमधाम से मनाया जाना चाहिए ताकि युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से रूबरू होने का अवसर मिल सके। कार्यक्रम में मौजूद पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला व पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने भी सभी को बग्वाल की बधाई दी व कहा कि यह पर्व सांस्कृतिक विरासत का पर्व है जिसे पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। उन्होने कहा कि इस क्षेत्र से जुड़ी हर संस्कृति व मेलों को मनाया जाना चाहिए। इस मौके पर सूरत सिंह रावत, सुनील सिलवाल, पालिका सभासद जसोदा शर्मा, नंद लाल सोनकर, कुलदीप रौछेला, पूर्व सभासद विरेंद्र पंवार, बलबीर सिंह चैहान, कुलदीप रावत, मेघ सिंह कंडारी,महेश चंद्र, सुनील पंवार, प्रकाश राणा, सुरेंद्र रावत, दिनेश पंवार, राजेंद्र रावत, कमल सिंह असवाल, विरेंद्र राणा, सुरेंद्र रावत, सहित बड़ी संख्या में जौनपुर क्षेत्र के पुरूष व महिलाएं मौजूद रही।

Spread the love