मंत्री गणेश जोशी को तत्काल मंत्री पद से हटाया जाए, भाजपा सरकार भ्रष्ट मंत्रियों को बचाने में जुटी है

उत्तराखंड देहरादून

मसूरी। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली ने कहा कि काबीना मंत्री और मसूरी विधायक गणेश जोशी पर लगे तमाम आरोप को देखते हुए उन्हें तत्काल मंत्री से हटाना चाहिए। भ्रष्टाचार में संलिप्त मंत्रियों के खिलाफ कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी।
मसूरी में पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस नेत्री गोदावरी थापली ने कहा कि मंत्री जोशी पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला प्रकाश में आया है। उन पर सैन्यधाम घोटाला का पहले ही आरोप लग चुका है। विजिलेंस ने सरकार से मुकदमा चलाने की इजाजत मांगी है। सरकार को तत्काल अनुमति दे देनी चाहिए। साथ ही मंत्री को तत्काल पद से हटा देना चाहिए। तमाम अरोपों के बाद भी भाजपा सरकार जो अपने को इमानदार और जीरो टोलरेंस की बताती है। वह इस मामले में लिपापोती करने में जुटी हुई है। कार्रवाई करने के बजाय सरकार मंत्री जोशी के बचाव की मुद्रा में नजर आ रही है।
पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली ने कहा कि गणेश जोशी पर आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है वहीं सैन्यधाम में घोटाला किया गया जिसके बचाव के लिए वह सर्वोच्च न्यायालय गये जहां पर उन्हें फटकार लगी है। साथ ही उ़द्वान विभाग में करोडों के घोटाले का भी आरोप लगा है। सैन्य धाम में उन्होंने पंाच सौ मीटर पर निर्माण न करने का निर्देश दिए ताकि लोगों की जमीनों को खरीदा जा सके। वहीं सैन्यधाम 40 करोड से सौ करोड पहुंच चुका है। उद्वान घोटाले की सीबीआई जांच भी ठंडे बस्ते में चली गयी। एडवोकेट विकेश नेगी ने विजिलेंस के माध्यम से घोटाला उजागर किया जिस पर विजिलेंस ने सरकार से मुकदमा चलाने की अनुमति मांगी लेकिन अभी तक सरकार ने अनुमति नही दी। उन्होेने कहा कि मुख्यमंत्री को जांच के आदेश देने पडंेगे अगर नहीं दिए तो समझा जायेगा कि मुख्यमंत्री भी इसमें संलिप्त हैं। उन्होने चेतावनी दी कि यदि आठ सितंबर तक जांच के आदेश नहीं दिए गये तो कांग्रेस सडक से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी।
इस मौके पर मनीष गौनियाल ने कहा कि कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार को उठाती रही है। सैन्यधाम में निर्माण की लागत 44 करोड से सौ करोड के पार पहुंच गया है। वहीं आय से अधिक संपत्ति पर जांच की मांग विजिलेंस ने की है तो अनुमति देनी चाहिए ताकि मुकदमा कायम हो सके। उन्होंने कहा कि जो पत्रकार आवाज उठा रहे हैं उनपर माफियाओं से हमला करवाया जा रहा है। विकेश नेगी को जिला बदर किया। यह उत्तराखंड के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि देव भूमि भ्रष्टाचार की भूमि बन रही है। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि प्रदेश का दुर्भाग्य है कि जीरो टालरेंस की सरकार के मंत्री ही भ्रष्टचार में शामिल है। मंत्री गणेश जोशी पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे है विजिलेंस जांच की अनुमति मांग की रही है पत्रकारों पर हमले करवा रही है। सरकार के हर विभाग व मंत्रालय में भ्रष्टाचार की बू आ रही है। सरकार को ऐसे लोगों को मंत्री पद से हटाना चाहिए व विजिलेंस को जांच की अनुमति देनी चाहिए ताकि दूध का दूध पानी का पानी हो सके। वहीं विधायक गणेश जोशी को स्वंय विधायक पद से स्तीफा देना चाहिए। इस मौके पर मेघ सिंह कंडारी, शहर कांग्रेस कोषाध्यक्ष नागेद्र उनियाल, पूर्व छावनी उपाध्यक्ष महेश चंद, महिमानंद, तेजपाल रौथाण आदि मौजूद रहे।

Spread the love