नगर पालिका ने प्लास्टिक थैलियों के खिलाफ चलाया अभियान @3700 जुर्माना वसूला

उत्तराखंड मसूरी

मसूरी: नगर पालिका परिषद ने प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया व चालान की कार्रवाई की। वहीं एक रेस्टोरेंट में गीला व सूखा कूड़ा अलग न रखने पर चालान किया गया।
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी यूडी तिवाड़ी व नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आभाष सिंह के नेतृत्व में कुलड़ी क्षे़़त्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैलियों का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई व पांच दुकानों से प्लास्टिक की थैलियों का प्रयोग करने पर उनका 27 सौ रूपये का चालान किया गया। जबकि रेस्टोरेंट वाले का एक हजार रूपये का चालान किया गया। इस संबंध में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आभाष सिंह ने बताया कि प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत पांच दुकानों पर प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैलियां मिली जिस पर उनका 27 सौ रूपये का चालान किया गया वहीं एक रेस्टोरेंट में कूड़े का निस्तारण सही ढंग से न किए जाने पर एक हजार का चालान किया गया। उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैलियों के प्रयोग पर रोक लग सके। वहीं उन्होंने बताया कि इस संबंध में व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल को भी अवगत करा दिया गया है ताकि वे व्यापारियों से प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैलियों का प्रयोग न करने के लिए कहें। अगर उसके बाद भी इसका प्रयोग किया जाता है तो पालिका की टीम लगातार अभियान चलाकर चालान की कार्रवाई जारी रखेगी। इस मौके पर टीम में अधिशासी अधिकारी यूडी तिवाड़ी, सीनेटरी इंसपेक्टर विरेदं्र बिष्ट, किरन राणा आदि भी मौजू रहे।

Spread the love