मंत्रियों को बांटे विभाग, महाराज को लोकनिर्माण और डॉ धन सिंह को स्वास्थ्य की जिम्मेदारी

उत्तराखंड

देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मंगलवार को मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। माना जा रहा है कि सीएम ने नाराज चल रहे सतपाल महाराज को भारी भरकम लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी सौंेपी। वही अन्य विभाग यथावत रखे गए। कोविड काल को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय डा धन सिंह रावत को दिया गया। डा हरक सिंह को वन पर्यावरण के अलावा उर्जा विभाग की अहम जिम्मेदारी की गई। यशपाल आर्य को आबकारी विभाग भी दिया गया। इससे साफ जाहिर होता है कि सीएम ने मंत्रियों की नाराजगी दूर करने की हर संभव कोशिश की है।
बता दे कि मंगलवार को मुख्य सचिव एस एस संधू की और मंत्रियों के विभागों के बंटवारे के बावत अधिसूचना जारी की है। मुख्यमंत्री ने अपने पास मंत्रिपरिषद, कार्मिक एवं अखिल भारतीय सेवाओं का संस्थापन विषयक कार्य, सतर्कता, गृह, सुराज, भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं जनसेवा, कारागार, नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड, अद्र्वसैनिक कल्याण, राज्य संपत्ति, राजस्व, न्याय, सूचना, तकनीकि शिक्षा, नागरिक उड्डयन, वित्त, वाणिज्य कर, स्टाम्प एवं निबंधन और नियोजन, सचिवालय प्र्रशासन, सामान्य प्रशासन, औ़़़धोगिक विकास,
2-सतपाल महाराज को सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, जलागम प्रबंधन, भारत-नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजनाएं, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व, लोक निर्माण विभाग।
3-डा हरक सिंह रावत को वन एवं पर्यावरण संरक्षण जलवायु परिवर्तन, श्रम, कौशल विकास एवं सेवायोजन, आयुष, आयुष शिक्षा, उर्जा एवं वैकल्पिक उर्जा।
4-बंशीधर भगत को विधायी एवं संसदीय कार्य, खादय नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, शहरी विकास एवं आवास, सूचना एवं विज्ञान प्रौघोगिकी।
5-यशपाल आर्य परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, निर्वाचन, आबकारी
6-बिशन सिंह चुफाल को पेयजल, वर्षा जल संग्रहण, ग्रामीण निर्माण, जनगणना
7-सुबोध उनियाल को कृषि, कृषि शिक्षा व विपणन, उ़धान एवं कृषि प्रसंस्करण, उद्यान एवं फलोधोग, रेशम विकास और जैव प्रौधोगिकी
8-अरविंद पांडेय को विधालयी शिक्षा बेसिक व माध्यमिक, खेल युवा कल्याण, पंचायतीराज, संस्कृत शिक्षा
9-गणेश जोशी को सैनिक कल्याण, औधोगिक विकास, लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उधम, खादी एवं गा्रमोधोग
10-डा धन सिंह रावत को सहकारिता, प्रोटोकाॅल, आपदा प्रबंधन एवं पुर्नवास, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा
11-रेखा आर्य को महिला सशक्तिकरण एवं बालविकास, पशु पालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन
12- यतीश्वरानंद को भाषा, पुर्नगठन, गन्ना विकास एवं चीनी उधोग ग्राम्य विकास दिए गए।

Spread the love