सफाई कर्मचारी संघ मसूरी ने कार्य बहिष्कार व प्रदर्शन किया

उत्तराखंड मसूरी

 11सूत्रीय मांगों को लेकर पालिका प्रागंण में किया कार्य बहिष्कार व धरना प्रदर्शन
मसूरी

उत्तराख्ंड देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ मसूरी ने नगरपालिका प्रागंण में 11 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया वही प्रदेश सरकार को चेतावनी दी कि यदि मांगों को शीध्र पूरा नही किया गया तो प्रदेश स्तर पर आंदोल किया जायेगा। वहीं शुक्रवार से कार्यबहिष्कार करने का निर्णय लिया गया।
उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ मसूरी के अध्यक्ष कृष्ण गोदियाल के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने पालिका प्रागंण में धरना प्रदर्शन किया व  मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस मौके पर देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कृष्ण गोदियाल ने कहा कि पूर्व में नगर पालिका अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी, एसडीएम मसूरी सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को सफाई सैनिकों की समस्याओं से संबंधित 11 सूत्रीय मांग पत्र दिया गया था लेकिन आज तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, उनकी मांगों की अनदेखी की गई/ जिसके विरोध में चेतावनी स्वरूप सांकेतिक धरना व प्रदर्शन किया गया व 23 जुलाई से  अनिश्चित कालीन कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया। उहोंने बताया कि 11 सूत्रीय मांगांे में ठेका प्रथा समाप्त करने, स्थायी पद आउटसोर्स से न भरने, पर्यावरण मित्रों को पदोन्नति देने, मृतक आश्रितों को नौकरी देने, पुरानी पेंशन बहाल करने, सफाई कर्मचारियों का बीमा करने, सफाई कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों की तरह भत्ते देने, आवंटित मकानों पर मालिकाना हक देने, स्थायी व जाति प्रमाण पत्र प्राथमिकता से बनाने, पर्यावरण मित्र को सफाई सेनिक नाम देने, आदि है। प्रदर्शन करने वालों में नरेश कुमार मुलशन, रोहित, बलधारी, अरूण कुमार, दीपमाला, मीनाक्षी, बबीता, दिनेश कुमार, सुजीत, महामंत्री अनिल सिंह सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love