विधानसभा अध्यक्ष ने 200 करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा किये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त

उत्तराखंड जन समस्या देहरादून राजनीति

DEHRADUN

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष  प्रेम चन्द अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की।  विधानसभा अध्यक्ष ने राज्य में कोविड-19 से प्रभावित पर्यटन और चार धाम यात्रा से संबंधित गतिविधियों से जुड़े लोगों के लिए 200 करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा किये जाने को लेकर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर परिवहन व्यवसाय से जुड़े विभिन्न संगठनो के प्रतिनिधियों ने भी विधानसभा अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री से भेंटकर उनका आभार व्यक्त किया।
विधानसभा अध्यक्ष  ने कहा कि 200 करोड़ के राहत पैकेज से निश्चित रूप से राज्य में पर्यटन, होटल, परिवहन, पोर्टर समेत पर्यटन की अन्य गतिविधियों , साथ ही सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को राहत मिलेगी।उन्होंने कहा कि तीर्थाटन एवं पर्यटन उत्तराखंड राज्य की आर्थिक रीढ़ है, इस राहत सहायता से राज्य के लगभग लाखों लोगों को उनके बैंक खाते के माध्यम से सीधे राहत मिल सकेगी। विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य के गठन के उपरांत दिये जाने वाला अब तक का किसी भी सरकार द्वारा  सर्वाधिक राहत पैकेज है।  विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से विभिन्न विषयों पर वार्ता करते हुए विशेष तौर पर उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को सुचारू रूप से प्रारंभ किए जाने की अनुमति के लिए गंभीरता से विचार किये जाने की बात कही।
इस अवसर पर यातायात और पर्यटन विकास सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मनोज ध्यानी, रूपकुंड पर्यटन कंपनी के अध्यक्ष भोपाल सिंह नेगी, टीजीएमओसी के उपाध्यक्ष यशपाल राणा, यातायात संघ के संचालक मनोहर सिंह रौतेला, जीएमओ के पर्यटन अधिकारी अनिल वरगली, मोटर मजदूर संघ के सदस्य जगदीश नौटियाल, ऋषिकेश टूर ट्रेवल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश बहुगुणा, यातायात संघ के संचालक योगेश उनियाल, अरुण बडोनी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Spread the love