एकात्मवाद के प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समूचे प्रदेश में मनायी गयी

उत्तराखंड देहरादून मसूरी

देहरादून/मसूरी

एकात्मवाद के प्रणेता पं दीनदयाल की जयंती समूचे देश में श्रद्वा के साथ मनायी गई, भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर बूथ में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण स्मरण किया। देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम कैबिनेट मं.ित्रयों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वही मसूरी में भी लंढौर बाजार स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्र्यापण किया गया। माल्यार्पण करने वालों में मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, बादल प्रकाश, कमल शर्मा, कुशाल सिंह राणा, जिला मंत्री अनीता पुंडीर, सभासद अरविंद सेमवाल, चन्द्रकला सयाना, विजय रमोला, मदन मोहन शर्मा, अमित भट्ट, सुनील रतूड़ी, बिन्द्वाल, यशोदा शर्मा, सपना शर्मा, अभिलाष, तनमीत खलासा, रमेश खंडूरी,  लीला कंडारी, प्रमिला नेगी आदि शामिल थे।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती  के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद का मंत्र और समाज सेवा जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। उनका सम्पूर्ण जीवन समाज सेवा के लिये समर्पित रहा है। वे वास्तव में वैचारिक निष्ठा एवं व्यावहारिक कर्मशीलता के अप्रतिम उदाहरण थे। पं.दीनदयाल जी एक महान चिंतक, विचारक और दार्शनिक होने के साथ ही एक योग्य राजनेता और कुशल पथ प्रदर्शक भी थे।

Spread the love