विभिन्न संगठनों ने दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए

उत्तराखंड मसूरी राजनीति

मसूरी

पर्यटन नगरी में छोटी दीपावली का पर्व धूमधाम सेे मनाया गया वहीं दीपावली मिलन के कार्यक्रम विभिन्न संगठनों ने आयोजित किए। इस मौके पर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी गई।
छोटी दीपावली पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री गोदावरी थापली एवं पूर्व अध्यक्ष मंडी परिषद ने दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया व सभी को उपहार देकर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर गोदावरी थापली ने कहा कि दीपावली सभी के जीवन में उत्साह व उल्लास का सर्जन करें सभी सुखी व समृद्ध रहें। वहीं उपेंद्र थापली ने कहा कि दीपावली का पर्व बुराई पर सच्चाई की जीत का पर्व है। जिसका प्रभाव आने वाले चुनावों में देखने को मिलेगा। क्योकि भाजपा के राज में जनता मंहगाई से बहुत परेशान है और आगामी चार राज्यों के होने वाले चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखायेगी। इस मौके पर छावनी के पूर्व अध्यक्ष महेश चंद्र, नागेद्र उनियाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अमित गुप्ता ने किया। वहीं दूसरी ओर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने भी एक होटल के सभागार में दीपावली मिलन कार्यक्र आयोजित किया व सभी को उपहार दिए व सभी को दीपावली की शुभ कामनाएं दी। इस मौके पर सभासद सुरेश थपलियाल, कोतवााल, गिरीश चंद्र शर्मा, अर्जुन गुसांई आदि मौजूद रहे।

Spread the love