भाजपा मसूरी मंडल की कार्यसमिति बैठक में अनेक प्रस्ताव पारित

उत्तराखंड मसूरी राजनीति

मसूरी

भाजपा मसूरी मंडल कार्यसमिति की बैठक में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीतने, मसूरी विधानसभा से गणेश जोशी की जीत की हैट्रिक बनने व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रचंड बहुमत से जीतने पर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को नगर पालिका व लोक सभा चुनावों के लिए अभी से कमर कस तैयार रहने का आहवान किया गया।
कुलड़ी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित भाजपा मसूरी मंडल कार्यसमिति की बैठक में भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने मुख्य अतिथि कबीना मंत्री गणेश जोशी, मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, मसूरी के प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य बीर सिंह चौहान सहित अतिथियों व मसूरी मंडल के कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। कार्य समिति की बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि पार्टी कार्यकर्ता आगामी 2023 में नगर पालिका चुनाव व 2024 में लोक सभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस लें। उन्होंने कहा कि कार्यसमिति की बैठक में संगठन की कार्य करने की क्षमता पर चर्चा की जाती है व उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ताओं की पार्टी है और इसी के दम पर आज देश के अधिकतर राज्यों में सरकार में हैं। उन्होंने कहा कि उन्ही के बलबूते पर पार्टी आगे बढती है इसलिए कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान होना चाहिए। चंपावत चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत से रिर्काड बना व 94 प्रतिशत मत मुख्यंूमत्री पुष्कर सिंह धामी को मिले। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का आहवान किया गया है कि आगामी 2024 में लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर सरकार बने, पालिका व पंचायत चुनावों में भाजपा जीते इसका संकल्प कार्यकर्ताओं ने लिया है।इस मौके पर जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने कहा कि कार्यसमिति की बैठक तीन माह में होती है इस बार कार्यसमिति की बैठक में आगामी कार्यक्रमों को रखा गया व पिछले कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान किया जाता है और लगातार उनसे संपर्क रखने के साथ ही उनके स्वाभिमान के लिए कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि आगामी नगर पालिका चुनाव में भाजपा का अध्यक्ष व सभासद जीतें इसका संकल्प लिया गया है व गत चुनाव में जो चूक हुई है उसे नहीं होने देंगे। बैठक में भाजपा मसूरी मंडल के प्रभारी वीर सिंह चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं का परिचय लिया व कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसा दल है जहां कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना जाता है व उनका सम्मान किया जाता है। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया व पार्टी पदाधिकारियों व मंत्री से कहा कि वे कार्यकर्ताओं की बात सुनें व उसका निदान करें। उन्होंने यह भी कहा क प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के बाद भी जनता की अपेक्षाओं पर उतरना होगा वहीं पालिका में मनोनीत सभासदों का अपमान पार्टी का अपमान है इसे गंभीरता से लेना चाहिए। कार्यसमिति की बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मनोज रेंगवाल ने पार्टी के राजनैतिक प्रस्ताव व मसूरी में किए गये कार्यो की जानकारी दी जिसमें सदन में पालिका सभासद मदनमोहन शर्मा व सतीश ढौडियाल ने अनुमोदन किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कुशाल राणा ने किया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री वंदना बिष्ट महामंत्री नारायण सिंह राणा, पालिका सभासद जसोदा शर्मा, गीता कुमाई, अरविंद सेमवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, सपना शर्मा, अमित भटट, अनीता सक्सेना, बादल प्रकाश, ओपी थपलियाल, अनीता धनाई, कमल शर्मा, राकेश अ्रग्रवाल, अनीता पुंडीर, विजय बिंदवाल, विजय बुटोला, रमेश कन्नौजिया, कमला थपलियाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love