राज्य में उल्लास से मनाया गया हरेला पर्व@ नगरपालिका मसूरी ने शहीदों की स्मृति में मालरोड में रोपे पौधे

CM Pushkar Singh Dhami उत्तराखंड देहरादून मसूरी

देहरादून#मसूरी
पर्यटन नगरी समेत प्रदेशभर में में हरेला का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न संस्थाओं, नगर पालिका, जल संसथान, मसूरी टेªडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन आदि ने विभिन्न स्थानों पर पौधा रोपण कर प्रकृति को बचाने व पर्यावरण के संरक्षण संदेश दिया।
नगर पालिका परिषद ने गाड़ी खाना व मालरोड पर एसडीएम डा. दीपक सैनी के नेतृत्व में पौधा रोपण किया। नगर पालिका ने पहले गाड़ी खाना में पौधा रोपण किया व उसके बाद मालरोड पर एसडीएम डा. दीपक सैनी के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया। वृक्षा रोपण के दौरान एसडीएम डा दीपक सैनी ने कहा कि मालरोड पर उत्तराख्ंाड राज्य आंदोलन में शहीद हुए छह आंदोलनकारियों बेलमती चैहान, हंसा धनाई, बलबीर नेगी, धनपत, राय सिह बंगारी, मदनमोहन ममगाई की स्मृति में पौधा रोपण किया गया व इनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाये गये। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सबसे अधिक हरियाली है वहीं मसूरी और अधिक हराभरा बने इसके लिए वृक्षारोपण जरूरी है व यहीं हरियाली व प्राकृतिक सौंदर्य देखने पर्यटक आते हैं। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी ने बताया कि नगर पालिका ने हरेला दिवस पर तीन सौ से अधिक पौधे लगाये जिसमें 150 गाड़ी खाना, 150 आईडीएच में लगाये जिसमें बांज, देवदार सहित विभिन्न प्रजातियां शामिल थी वहीं मालरोड पर छह पेड़ तेज पत्ता, अनार आदि के राज्य आंदोलनकारी शहीदों के नाम पर लगाये गये। उन्होंने यह भी बताया कि नगर पालिका ने हरेला सप्ताह के दौरान कीन, हिलदारी व स्कूलों के माध्यम से करीब तीन हजार पौधे लगाये। इस मौके पर एसडीएम डा. दीपक सैनी, अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी, अधिशासी अधिकारी राजवीर चैहान, स्वास्थ्य निरीक्षक विरेंद्र बिष्ट सहित पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।
शहर कांग्रेस ने हरेला पर्व पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पौधे भेंट किए
शहर कांग्रेस ने हरेला पर्व पर कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 70 पौधे वितरित किए व उन्हें हरेला पर्व की बधाई दी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरेला पर्व की शुरूआत की थी।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल के हाथों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पौधे वितरित किए व सभी का आहवान किया कि इन पौधों को अपने घर के आसपास लगा कर मसूरी को हराभरा करने में सहयोग करें। वहीं आहवान किया गया कि सभी कार्यकर्ता लगाये गये पौधों के रख रखाव की जिम्मेदारी भी लें ताकि वह पनप सकें। वहीं पेड़ लगाने के फोटो पार्टी के पोर्टल पर भेजें। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि यह पर्व उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत का पर्व है व प्रदेश में खुशहाली का प्रतीक है। उत्तराखंड में हरेला पर सावन की शुरुआत मानी जाती है इस दिन प्रकृति पूजन का विधान है। हरेला पर्व उत्तराखंड में विशेष महत्व रखता है। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, शहर काग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, रमेश राव, महिमानंद, माधुरी टम्टा, हेमंत ग्रोवर, राजीव अग्रवाल, दर्शन रावत, तेजपाल रौथाण, ममता राव, राजेश मल्ल, केपी नौटियाल, सोनू खरोला, देवी गोदियाल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। महिला कांगे्रस अध्यक्ष जसबीर कौर ने भी हरेला पर्व स्ट्रलिंग रिसोंट में मनाया व वहां पर पौधा रोपण किया। जिसमें फलदार पौधों सहित अन्य पौधे शामिल थे।
मसूरी टेªडस एसोसिएशन ने सीजेएम वेवरली की छात्राओं के साथ पौधा रोपण किया
मसूरी टेªडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने हरेला पर्व पर सीजेएम वेवरली स्कूल परिसर में वृक्षारोपण किया। इस मौके पर पचास से अधिक विभिन्न प्रजाति के पौधे स्कूल के छात्राओं व विद्यालय के शिक्षिकाओंव शिक्षकों सहित कर्मचारियों ने लगाये। इस मौके पर मसूरी टेªडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने सभी का पौधा रोपण करने पर आभार व्यक्त किया व सभी से पौधों की देखभाल करने का आश्वासन लिया ताकि सभी पौधे पनप सकें। वहीं उन्होंने विद्यालय की छात्राओं को हरेला पर्व की विस्तार से जानकारी दी व बताया कि पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण में पौधों का रोपण जरूरी है। इस मौके पर रजत अग्रवाल, आयुष गोयल, अंशुल गोयल, नमिता कुमांई, वीरेंद्र रावत, मनन रावत, जीनत अंसारी सहित विद्यालय की शिक्षक व छात्राएं मौजूद रही।
संत निरंकारी मिशन ने बार्लोगंज में हरेला पर्व पर पौधा रोपण किया
हरेला के पर्व पर संत निरंकारी मिशन ने बार्लोगंज मेरिवल स्टेट मेें नगर पालिका की पूर्व सभासद सरिता कोहली के सहयोग से लगभग सौ पौधे लगाये। इस मौके पर संत निरंकारी मिश मसूरी जोन के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि संत निरकारी मिशन लगातार वृक्षारोपण करता है व हर वर्ष पौधा रोपण किया जाता है। वहीं मसूरी व आस पास के क्षेत्रों में सफाई अभियान भी चलाता है। वृक्षारोपण के मौके पर जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह, सविंदर कौर, सेवादल अधिकारी सुमित कंसल, हरपाल खत्री सहित सेवादार सदस्यो ने पौधा रोपण किया। पौधा रोपण में पूर्व सभासद सरिता कोहली, जितेंद्र, सुमन जिंदल, मधु, पिंकी, शकुंतला, बालकिशन, जगदीश प्रसाद, दिनेश कोहली, घनश्याम आदि मौजूद रहे।
जल संस्थान ने राधा भवन जलाशय परिसर में पौधा रोपण किया
उत्तराखंड जल संस्थान मसूरी ने राधा भवन जलाशय परिसर में वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। हरेला के पावन उपलक्ष में बांज, मोरपंखी इत्यादि के 30 पौधों का रोपण किया गया। पौधा ओपण में उत्तराखंड जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अमित कुमार, सहायक अभियंता टीएस रावत, कनिष्ठ अभियंता अभय तीर्थवाल, दीपक शर्मा, आरके इंजीनियर जयपाल शेखावत, संदीप, सुंदर सिंह, उत्तम, दीपक चैहान, धनपाल, बलदेव पंवार,रमेश भटट, हिमांशु पंत, अशोक भटट, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, आर. के. इंजीनियर के प्रतिनिधि, ठेकेदार एवं पाइपलाइन फीटर इत्यादि उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री धामी ने सामाजिक कार्यकर्ता शुभ विश्नोई को पर्यावरण संरक्षण के लिए सम्मानित किया
हरेला पर्व पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी वन प्रभाग के वृक्षारोपण कार्यक्रम में सामाजिक संस्था रोबुस्ट वल्र्ड के अध्यक्ष शुभ विश्नोई को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
मालदेवता में मसूरी वन प्रभाग के तत्वाधान में वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, वन मंत्री सुबोध उनियाल, क्षेत्रीय विधायक उमेश कुमार काउ, सहित वन विभाग के उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में मसूरी के युवा समाजसेवी व रोबुस्ट संस्था के अध्यक्ष शुभ विश्नोई को उनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए सर्मिर्पत भावना से कार्य करने व वृक्षारोपण कि लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य मंत्री के हाथों सम्मानित होने पर शुभ विश्नोई ने कहा कि उनके द्वारा लगातार पर्यावरण संरक्षण व वृक्षारोपण के लिए किए जा रहे कार्य व स्कूलों में जाकर छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक व प्रोत्साहित करने के प्रसासों से यह सम्मान मिला। उन्होंने कहा कि अब उनकी और अधिक जिम्मेदारी बढ गई है व प्रयास रहेगा कि आगे भी पूरे जुनून के साथ पर्यावरण संरक्षण व धरती को हरा भरा बनाने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करेंगे। इस मौके पर वनसंरक्षक कहकशां नसीम, मसूरी वन प्रभाग के डीएफओ अमित कंवर, मसूरी रेंज अधिकारी शिव प्रसाद गैरोला सहित विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

Spread the love