जमीन कब्जाने का मामला गरमाया @आक्रोशित लोगों ने लैंसडौन चौक पर फूका भाजपा पार्षद कमली भट्ट का पुतला

अपराध देहरादून

देहरादून 
देहरादून राजीव नगर बद्रीश कालोनी में भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने  विरोध प्रदर्शन करते हुए स्थानीय पार्षद कमली भट्ट का पुतला फूका। स्थानीय निवासी विनोद कुमार के नेतृत्व में बुद्वा चौक पर एकत्र हुए लोग रैली के रूप में लैंसडौन चौक तक पहुंचे। भाजपा के झंडे हाथ में लेकर चल रहे लोगों ने रायपुर विधायक उमेश शर्मा काउ, राजपुर विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल गामा के जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। इसके साथ ही भाजपा पार्षद कमली भट्ट मुर्दाबाद के नारे भी लोग रहा रहे थे। लैंसडौन चौक पहुंच कर विनोद कुमार के नेतृत्व में आये लोगों ने भाजपा पार्षद कमली भट्ट व भाजपा नेता अतुल शर्मा पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए पुतला दहन किया।  प्रर्दशन करने वालों में विनोद कुमार, निर्मला, उषा देवी, शालू, वबीता, पुष्पा, अनूप, राजेश, पंिडत जी, किशोर, राम सिंह, धनी राम सहित बड़ी संख्या में युवा, महिला व पुरूष मौजूद थे।

भूमि के कथित  मालिक विनाद कुमार ने कहा उनकी डाण्डा धर्मपुर, बद्रीश कालोनी में जमीन है। जिसमें कुछ लोग रहते हैं तथा कुछ जमीन खाली है जिसे भाजपा पार्षद कमली भट्ट व अतुल शर्मा उनसे स्थानीय जनप्रतिनिधि होने के नाते 350 गज जमीन फ्री में मांग रहे हैं। मेरे द्वारा मना करने पर पार्षद कमली भट्ट, भाजपा नेता अतुल शर्मा व उनके अन्य सहयोगियों द्वारा मेरे साथ मारपीट कर जबरदस्ती मेरी जमीन पर कब्जा किया गया। जिसका वहां रहने वाले लोगों ने भी विरोध किया लेकिन उन्हें डरा धमकाकर चुप करा दिया गया। जिसे मेरी शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा हटा दिया गया। लेकिन पुलिस द्वारा इन लोगों के खिलाफ मेरी शिकायत को दर्ज नहीं किया गया। विनोद कुमार ने कहा उन्हें भाजपा पार्षद कमली भट्ट, भाजपा नेता अतुल शर्मा, व उनके अन्य साथियों  से  जान का खतरा बना हुआ है।

पत्रकारों से पूरे मामले पर विस्तार से बातचीत करते हुए विनोद कुमार ने बताया कि डाण्डा धर्मपुर, बद्रीश कालोनी देहरादून में 30 सितंबर 2021 को लगभग 4.30 बजे सांय को अतुल शर्मा पुत्र भगत वत्सल शर्मा निवासी ई0सी0 रोड देहरादून स्वंय व 8-10 अन्य आसामाजिक लोगों के साथ आया और मेरी प्रोपर्टी पर लगे मुख्य गेट पर जोर-जोर से लात मारने लगे और मुझे जाति सूचक शब्द भी कहने लगी ,आरोप है कि
अतुल शर्मा की पत्नी पूनम शर्मा जो कि भाजपा जिला मीडिया आईटी सेल प्रभारी है और वर्तमान पार्षद व जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष कमली भट्ट की  खासमखास बताई जाती है ,जिनके नाम का फायदा व शह पर उक्त व्यक्ति अतुल शर्मा व उसके अन्य साथी मिलकर भूमि को जबरन कब्जा कर हडपना का कार्य करता रहता है। विनोद ने आरोपियों के विरुद्ध  आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है

Spread the love