नगर में हरियाली तीज की रही धूम, भाजपा महिला मोर्चा समेत अनेक महिला संगठनों ने उल्लास से मनाया तीज पर्व

मनोरंजन मसूरी

मसूरी

भाजपा मसूरी मंडल महिला मोर्चा के तत्वाधान में हरियाली तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न मनोरंजक खेलों के आयोजन के साथ ही महिलाओं ने जमकर नृत्य किया वहीं तीज क्वीन का चयन किया गया। जिस

में 45 वर्ष से अधिक में रेखा सरियाल व 20 वर्ष से कम आयु वर्ग में किरन नौडियाल तीज क्वीन चुनी गई।
लंढौर स्थित  होटल ओकबुश के सभागार में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा के हरियाली तीज कार्यक्रम में महिलाओं ने जहां जमकर नृत्य किया वहीं नृत्य पर आधारित विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई ।

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मंत्री गणेश जोशी की पत्नी निर्मला जोशी ने महिलाओं  को तीज की बधाई दी व कहा कि यह वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण थमा रहा जिसके कारण सभी के कदम घरों में ही रहे। उन्होंने इस मौके पर कहा कि कोरोना देश व दुनिया से समाप्त हो व सभी सुखी व समृद्ध रहें। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रचिता ठाकुर ने कहा कि कोरोना काल के लंबे समय बाद अब थोडा़ राहत मिली व अब लोग घरों से बाहर निकलें हैं व सामूहिक कार्यक्रम शुरू हो रहे हैं उन्होंने कहा कि शीघ्र ही कोरोना से देश को मुक्ति मिले। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रभारी भावना शर्मा ने कहा कि दो साल के बाद पहली बार खुशी मनाने का अवसर तीज पर मिला है इसलिए तीज की सभी महिलाओं को बधाई व सभी पर भगवान शिव व पार्वती का आशीर्वाद बना रहे। उन्होंने  कहा कि भाजपा ऐसी अकेली पार्टी है , जिसमे  महिलाओं का सर्वाधिक सम्मान किया जाता है।  । इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष पुष्पा पडियार ने सभी का स्वागत किया व अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अनीता जवाड़ी ने किया। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल महामंत्री कुशाल राणा, अरविन्द सेमवाल , विजय रमोला , महिला मोर्चा की जिला महामंत्री अनीता सक्सेना, जिला कोषाध्यक्ष अनीता पुडीर, किरन, राजश्री रावत, लीला कंडारी, अनीता धनाई, कमल शर्मा, मीरा सुरियाल, सुनीता डबराल,राजेश्वरी नेगी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाली महिलाओं व तीज क्वीन को सम्मानित किया गया। उधर दूसरी और आम आदमी पार्टी, लायंस क्लब, मातृशक्ति आदि सस्थाओ ने भी हरियाली तीजोत्सव मनाया,

Spread the love