टीकाकरण सेंटर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिस्कुट- चाय पिलाई

मसूरी राजनीति

मसूरी

भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एम.पी.जी कालेज मसूरी में वैक्सिनेशन करवाने आने वालो को चाय व बिस्कुट का दिए। सेंटर पर  लोग दूर दराज से  टीका लगवाने आ रहे हैं,  भाजपा मसूरी मंडल की ओेर से चाय व बिस्कुट की व्यवस्था की गई है। वहीं कार्यकर्ताओं ने वेक्सीनेशन सेंटर में व्यवस्था बनाने मंे सहयोग किया व लोगों की भीड़ एक जगह एकत्र न हो इसके लिए कार्यकर्ताओं ने  वैक्सीनेशन सेंटर के बाहर गोले बनाये व लोगों को सोशल डिस्टेंस बनाने के लिए कहा गया और  कोरोना संक्रमण से बचा जा सके। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, युवा मोर्चा महामंत्री अभिलाष, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंवार, महिला मोर्चा महामंत्री सपना शर्मा, विजय रमोला, विजय बुटोला, अनिल सिंह अन्नू, अजय सोधियाल, सुमित भंडारी आदि उपस्थित रहे।

Spread the love