पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बूचड़खाना में बांटा राशन और राहत राशि, हजार परिवारों को बाँट चुके है राशन

मसूरी

मसूरी
पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता में लगातार नगर के विभिन्न इलाकों में सोशल डिस्टेंशिंग के साथ जरूरतमंदों को राशन और राहत राशि भी दे रहे है। पालिकाध्यक्ष गुप्ता ने नगर के 13 वार्डों मंे जरूरतमंदों लोगों को चिहिन्त कर राशन और राहत राशि भी बांटे रहे है। पालिकाध्यक्ष गुप्ता ने रविवार को बूचडखाना मे राशन बांटी। उनके साथ छावनी के पूर्व सभासद सुशील अग्रवाल और वार्ड की सभासद आरती अग्रवाल भी मौजूद थी।
गौरतलब यह है कि पालिकाध्यक्ष गुप्ता राशन के साथ ही रोजमर्रा की चीजों के लिए यथासंभव आर्थिक मद्द भी कर रहे है। अभी तक पालिकाध्यक्ष गुप्ता ने हजार से अधिक परिवारों को राशन बांट चुके है। उधर दूसरी और काबीना मंत्री गणेश जोशी ने भी आज राशन बांटीं। संत निरंकारी मिशन की और से भी शहर में निरंतर सेवा के कार्य किए जा रहे है। मिशन की और मास्ट सेनिटाईजर भी वितरित किए। कोरोना काल में शहर कांग्रेस भी राशन बांट रही है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल की और से एक सप्ताह पूर्व राशन बांटी गई। रविवार को शहीद स्थल झूलाघर में संत निरंकारी और शहर कांग्रेस कमेटी की और से जरूरतमंदों को राशन बांटी गई। जिस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला के साथ अनेक कांग्रेसजन भी मौजूद थे।

Spread the love