भाजपा मसूरी मंडल ने  200 जरूरतमंदों को राशन बांटा 

उत्तराखंड मसूरी

मसूरी

भाजपा मसूरी मंडल ने सेवा ही संगठन के तहत बार्लोगंज में 200 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता राजनीति  नहीं बल्कि सेवा भाव से जनता की सेवा में  तत्पर रहते हैं , उन्होंने कहा कि पूरे कोरोना काल में जनता की सेवा में लगे रहे।
बार्लोगंज मंदिर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में भाजपा मसूरी मंडल की ओर से दो सौ जरूरतमंदों को राशन किट उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आहवान पर सेवा ही संगठन के तहत कोरोना काल में जरूरतमंदों को राशन वितरित किया जा रहा है। उन्हांेेने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता सेवा भाव से कार्य करता है तथा इस कोरोना काल में कार्यकर्ताओं ने जनता की हर संभव सेवा की चाहे राशन वितरण हो, या किसी को आक्सीजन, वेटिलेटर या अन्य कोई जरूरत रही हो वहां भाजपा का कार्यकर्ता सेवा के लिए तत्पर रहा। उन्होंने बताया कि जो लिस्ट यहां के लोगों ने मंत्री जी को भेजी उसी के आधार पर यहां जरूरतमंदों को राशन वितरित किया गया वहीं मसूरी के लिए 15 सौ राशन किट आये है, जिन्हें अन्य वार्डो में भी वितरित किया जायेगा। इस मौके पर भाजपा महामंत्री कुशाल राणा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंवार, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मनोज रेंगवाल, भाजपा महिला मंडल महामंत्री सपना शर्मा, अनिल सिंह, अभिलाष, ओपी थपलियाल, किरन, कुणाल, सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Spread the love